ECI (Election Commission of India) ने SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद कई राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वोटर्स की लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इन राज्यों व केंद्र शासित राज्यों की लिस्ट में मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, उत्तराखंड, चंडीगढ़, ओडिशा, गोवा, छत्तीसगढ़, बंगाल, दादरा एवं नगर हवेली के साथ साथ दमन एवं दीव जैसे स्थान शामिल हैं। इस लिस्ट के तहत सरकार ने कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आपका नाम इस लिस्ट में रखा गया है या फिर काट दिया गया है। अगर आप भी इस सवाल को लेकर परेशान हो रहे हैं तो आइए जानते हैं कि आखिर आप कैसे इसकी जांच कर सकते हैं और बेहद ही कम स्टेप्स में की, आखिर आपका नाम वोटर लिस्ट में रखा गया है या इसे काट दिया गया है।
अब आप जानते है कि कौन कौन से राज्य की लिस्ट आ चुकी है, ऐसे में अगर आप भी इसमें से किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में रहते हैं तो यह जांच कर लेनी चाहिए कि आपका नाम SIR Form भरने के बाद क्या लिस्ट में रखा गया है या इसे काट दिया गया है। खास बात यह है कि चुनाव आयोग ने काटे गए नामों की लिस्ट भी Online जारी कर दी है। इसे भी आप घर बैठे अपने फोन पर चेक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया और नाम को जाँचने वाली प्रोसेस बेहद ही आसान है, आप कुछ ही स्टेप्स को फॉलो करके इस बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सबसे पहले अपने आपको अपने स्मार्टफोन में voters.eci.gov.in वेबसाइट ओपन करनी होगी। अब जैसे ही आपके फोन में यह साइट ओपन हो जाती है तो आपको Download Electoral Roll वाले सेक्शन की तलाश करनी है, यह आपको कुछ स्क्रॉल करने के बाद आसानी से मिल जाने वाला है, अगर आप लैपटॉप से साइट ऑपन कर रहे हैं तो यह ऑप्शन आपको सामने ही दिख जाने वाला है। इसके बाद आपको सबसे पहले अपने राज्य का नाम यहाँ डालना है। लिस्ट में दिए गए नाम में से अगर आप किसी भी जगह पर रहते हैं तो आसानी से काम बन जाने वाला है।
इसके बाद आपको साल, रोल टाइप, जिला, असेंबली कॉन्सटिटुएनसी और भाषा जैसी बेसिक डिटेल्स भरनी होगी। सारी डिटेल्स भरने के बाद आपको कैप्चा कोड डालना होगा। अंत में आपको नीचे दिए गए Part No और Part Name को सिलेक्ट करना होगा।
अब जब आप सभी डिटेल्स को भर देते हैं तो आपको Download Selected PDFs पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके डिवाइस में एक PDF डाउनलोड हो जाएगा, जिसे ओपन करके आप उस लिस्ट को देख सकते हैं जिसमें उन लोगों का नाम शामिल है, जिनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है।
अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, और यह काट दिया गया है तो आपको नए सिरे से अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराना होगा। इसके लिए भी आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं। आपको बस चुनाव आयोग के पोर्टल पर जाना होगा और यहां Form 6 भरना होगा। फॉर्म भरते हुए अपनी सभी डिटेल्स आपको देनी होगी। इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी लगाने होंगे।