हाल ही में Samsung ने अपनी नई फोल्डेबल Galaxy Z Fold 8 सीरीज़ को लॉन्च कर फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के नए दौर की शुरुआत कर दी है। इस बार कंपनी ने Galaxy Z Fold 8 के डिज़ाइन में बड़ा बदलाव किया है। फोन में पहले की तुलना में चौड़ी कवर डिस्प्ले और पासपोर्ट-स्टाइल फॉर्म फैक्टर दिया गया है, जिससे इसका इस्तेमाल और अभी आसान हो गया है।
हालांकि फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग की बादशाहत को जल्द ही चुनौती मिल सकती है। लीक्स के मुताबिक, एप्पल इस साल सितम्बर में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फ़ोन को iPhone Ultra के नाम से पेश कर सकती है। यहां हम आपको बताने वाले हैं कि एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 8 की तुलना में कितना अलग हो सकता है।
कंपनी ने Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच की इनर फोल्डेबल डिस्प्ले दी है और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन दी है, जिस वजह से इस फ़ोन की प्रोफाइल अपनी पुरानी जनरेशन से छोटी और चौड़ी है जिससे इसे इस्तेमाल करने में अधिक आसानी हो सकती है।
वहीं, अमरीकी कंपनी Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन अल्ट्रा को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 7.8 इंच का बड़ा इनर फोल्डेबल डिस्प्ले मिलने की सम्भावना है। साथ ही Galaxy Z Fold 8 की तरह इसमें भी 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन रखी जा सकती है।
सैमसंग के लेटेस्ट फोल्डेबल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ़ माना जा रहा है कि आईफोन अल्ट्रा में अगली जनरेशन की A20 Pro चिप मिल सकती है।
कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 8 में 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है। वहीं, फ़ोन के इनर और आउटर दोनों डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सेल के सेल्फी कैमेरे दिए गए हैं। लीक्स के अनुसार, Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन में डुअल 48 मैगपिक्सेल के रियर कैमरे हैं। इसके अलावा फ़ोन के इनर और आउटर दोनों डिस्प्ले पर 18 मेगापिक्सेल के फ्रंट कैमरे दिए जाने की उम्मीद है।
बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 8 में 4,800 mAh की डुअल बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Apple के फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा में करीब 4,883 mAh की बैटरी क्षमता होने की उम्मीद है। इसमें 40W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात की जा रही है।
मेमोरी के लिए Samsung Galaxy Z Fold 8 में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। वहीं Apple के फोल्डेबल फ़ोन में 12GB RAM दी जा सकती है जबकि इसका स्टोरेज 2TB तक होने की सम्भावना है।
सॉफ्टवेयर के मामले में भी दोनों स्मार्टफोन में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। दक्षिण कोरिया की टेक दिग्गज ने Samsung Galaxy Z Fold 8 को Android 17 पर आधारित One UI 9 के साथ पेश किया है। इसमें Galaxy AI के कई फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें Now Brief, Now Nudge और बेहतर Gemini इंटीग्रेशन शामिल हैं। वहीं, Apple iPhone Ultra के iOS 27 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 8 को ग्रेफाइट, क्रीम और वेलवेट शैडो कलर में पेश किया गया है। इसके अलावा Samsung.com पर एक्सक्लूसिव तौर पर ग्रीन शैडो फिनिश भी उपलब्ध है। वहीं, Apple के फोल्डेबल iPhone Ultra को व्हाइट और डीप इंडिगो कलर ऑप्शंस में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
भारत में Samsung Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये बताई जा रही है। वहीं, iPhone Ultra के बेस वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये से 1,99,900 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: मॉनसून में बिजली गिरने से बचाएगा ये सरकारी एप..99% लोग इसका नाम भी नहीं जानते