iQOO Z11 Lite vs Vivo T5 Lite vs Samsung Galaxy M47: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

iQOO ने हाल ही में भारत में अपना नया Z11 Lite 5G लॉन्च किया है, जो सीधे Realme P4R 5G और Samsung Galaxy M47 को टक्कर देता है, जो दोनों भी हाल ही में लॉन्च हुए हैं। कीमत के आधार पर तीनों में कुछ समानताएं हैं, तो वहीं कुछ मामलों में ये एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। अगर आप 20,000 रुपये के आसपास एक नया दमदार 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आप काफी काम आ सकती है। आइए तीनों डिवाइसेज़ के डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स और कीमत की तुलना करते हैं और समझते हैं कि कौन किससे आगे है।

iQOO Z11 Lite vs Vivo T5 Lite vs Samsung Galaxy M47

डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो iQOO Z11 Lite में फ्लैट फ्रेम, मैट फिनिश बैक पैनल और 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह IP65 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के साथ आते हैं, जबकि वजन लगभग 209 ग्राम है। इसमें नोटिफिकेशन के लिए नया डायनेमिक लाइट फीचर भी दिया गया है।

वहीं Realme P4R 5G थोड़ा अलग नजर आता है। इसमें बड़ा 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन भी मिलता है। हालांकि इसकी मोटाई 8.8mm और वजन लगभग 224 ग्राम है।

दूसरी ओर Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का Full HD+ फ्लैट Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, लेकिन इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन भी दी गई है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

iQOO और Realme दोनों के स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस हैं और LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आते हैं। iQOO में 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। Samsung Galaxy M47 में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO Z11 Lite, Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं। iQOO इस फोन के लिए 2 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है। Realme P4R 5G, Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी इसमें 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

Galaxy M47, Android 16 आधारित One UI पर चलता है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में Samsung काफी आगे है क्योंकि कंपनी इस फोन के लिए 6 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेगमेंट में भी iQOO Z11 Lite में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा मिलता है। iQOO ने अब तक सेकंडरी सेंसर की जानकारी नहीं दी है। फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Realme P4R 5G में भी 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, लेकिन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy M47 में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो iQOO और Realme दोनों की तुलना में बेहतर रिजॉल्यूशन देता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में iQOO Z11 Lite में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। iQOO के अनुसार सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में कई घंटों तक कॉलिंग और वीडियो प्लेबैक किया जा सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

दूसरी ओर Realme P4R 5G सबसे बड़ी 8,000mAh बैटरी के साथ आता है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत से अधिक क्षमता बनाए रखती है और एक बार चार्ज करने पर लगभग तीन दिन तक इस्तेमाल की जा सकती है।

Samsung Galaxy M47 5G में 6,000mAh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फीचर खासतौर पर गेमिंग के दौरान बैटरी पर दबाव कम करने में मदद करता है।

भारत में कीमत

iQOO Z11 Lite 5G की शुरुआती कीमत 19,499 रुपये (4GB + 128GB) है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 21,499 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 24,499 रुपये में आता है। 30 जुलाई को Amazon पर बिक्री के दौरान ग्राहकों को 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।

Realme P4R 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 6GB + 128GB मॉडल 20,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy M47 5G की 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: iPhone Ultra vs Samsung Galaxy Z Fold 8: Samsung से कितना अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल? देखें तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By