अब दोस्तों में उधारी का झगड़ा खत्म..Paytm ले आया ये खास फीचर, देखें कैसे करना है इस्तेमाल

HIGHLIGHTS

GenZ के लिए Paytm की ओर से एक नए फीचर पेश किया गया है।

इस फीचर को Paytm Split Bills के तौर पर लेकर आई है।

इस फीचर की मदद से अब दोस्तों के बीच उधारी के झगड़े को खत्म किया जा सकेगा?

चाहे आप वीकेंड पर एक ट्रिप पर जा रहे है, बर्थडे पार्टी के लिए कुछ दोस्तों मिलकर खर्च कर रहे हैं, मूवीज आदि देख रहे हैं या कहीं पर डिनर कर रहे हैं, इन सभी में खासकर GenZ में यह समस्या आती है कि किसने कितना बिल भरा, किसपर कितना बिल बाकी है और किसपर कितना उधार हुआ और किससे कितना पैसा लेना है। इस हिसाब को करते करते ट्रिप का मज़ा ही किरकिरा हो जाता है। कई बार दोस्तों के बीच इसे लेकर लड़ाई भी हो जाती है। असल में, ऐसा बहुत बार होता है और सभी जेन के लोगों के बीच होता है। ऐसे में कुछ लोग किसी एप की मदद से हिसाब करते हैं या चैट में लिखकर रखते हैं और इसी चैट में सब डालते रहते हैं। इसके बाद, कुछ समय रुककर हिसाब करते हैं। हालांकि, इसके बाद भी कन्फ्यूजन बना ही रहता है।

हालांकि, इस समस्या और दोस्तों के बीच के झगड़े को खत्म करने के लिए Paytm की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है, और कंपनी ने एक नए फीचर को लॉन्च कर दिया है। इस फीचर को Split Bills कहा जा रहा है, जिससे Group Expenses को Record करना, हर किसी का शेयर निकालना और पेमेंट सेटल करना आदि सब एक ही जगह पर और बेहद ही आसानी से हो जाने वाला है। इस समय यह फीचर Paytm App पर उपलब्ध हो चुका और इसे फ्री में इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आइए जानते है कि आखिर यह फीचर कैसे काम करता है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे काम करता है Paytm का Split Bills फीचर?

इस नए फीचर के साथ बहुत से दोस्त एक ग्रुप बनाकर सारे Shared Expenses एक ही जगह जमा कर सकते हैं। Bill को सबके बीच बराबर बाँटा जा सकता है, या फिर Exact Amount, Percentage या Shares के हिसाब से भी सभी में बांटा भी जा सकता है।

Group Summary में यह दिखता है कि Group ने कुल कितना खर्च किया, हर व्यक्ति का कितना ड्यू है, कितना Balance Pending है और हाल की Activity क्या रही है। इससे किसी Trip या Outing के दौरान जब अलग-अलग लोग अलग-अलग चीजों के लिए Pay कर रहे हों, तो कन्फ्यूजन से बचा जा सकता है।

Payment Reminder और Settlement भी आसानी से होगा

इस फीचर की मदद से यूजर्स सीधे Paytm App के जरिए Payment Reminders भेज सकते हैं। जिसे भी Pay करना है, वो Paytm UPI से Amount Settle कर सकता है, इसमें पेमेंट की सभी डिटेल्स पहले से ही फिल होती हैं, यानि बार बार अमाउन्ट टाइप करने जैसी समस्या से भी मुक्ति मिलती है।

अगर किसी ने एप के बाहर Payment कर दी है, तो उसे भी Manually ‘Received’ के तौर पर मार्क किया जा सकता है ताकि रिकॉर्ड हमेशा ही अपडेट रहे। एक और काम की बात यह है कि यूजर्स उन सभी खर्चों को भी ऐड कर सकते हैं, जो कैश, कार्ड या किसी और UPI App या किसी भी अन्य Payment Method से हुए हों, इसका मतलब है कि सभी खर्चों को चाहे वह किसी भी तरीके से किये गए हों, एक ही जगह पर रखा जा सकता है। Paytm का कहना है कि Expenses Add करने की कोई लिमिट नहीं है, और इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स से कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं लिया जा रहा है। यह सभी के लिए फ्री है।

Paytm Split Bills को कैसे इस्तेमाल करें?

  • सबसे पहले Paytm App ओपन करें, Pay Anyone Option पर Tap करें।
  • Split Bills पर जाएँ और इसपर Tap करें।
  • एक नया ग्रुप बनाएं, या पहले से यहाँ नजर आ रहे किसी भी ग्रुप को सिलेक्ट कर लें।
  • अब इस ग्रुप में अगर आप कुछ नए मेम्बर्स को ऐड करना चाहते हैं तो उनके नाम ग्रुप में ऐड किये जा सकते हैं, इसके बाद आपको ग्रुप टाइप सिलेक्ट करना होगा। ग्रुप का नाम भी अगर आप डालना चाहते हैं या बदलना चाहते हैं तो यह भी किया जा सकता है।
  • Add Expense पर Tap करें और Amount Enter करें।
  • अब यह Select करें कि Payment किसने की है और Bill को Split कैसे करना है, Equally, Exact Amount, Shares या Percentage के हिसाब से आप इसे एक दूसरे में बाँट सकते हैं।
  • Pending Balances Check करें, Payment Reminders भेजें और Dues को Paytm UPI से Settle करें या Payments को Received के तौर पर मार्क भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स की निकल पड़ी, फोन के साथ अब लैपटॉप-PC से भी होगी कॉल, कंपनी ली ये दमदार फीचर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :