Samsung की ओर से इसी साल Samsung Galaxy A37 और Samsung Galaxy A57 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, सभी जानते हैं कि Galaxy A Series के इन फोन्स को 50000 रुपये के अंदर के प्राइस में अभी तक खरीदा जा सकता था, लेकिन कुछ समय के लिए कंपनी ने इन दोनों ही फोन्स के प्राइस में गिरावट की है। इस समय सैमसंग के ये दोनों ही फोन्स हजारों रुपये के प्राइस कट के साथ खरीदने के लिए मिल रहे हैं। कंपनी ने इस प्राइस कट को अपनी खुद की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर की है। जिन फोन्स को अभी तक महंगे में खरीदा जा सकता था, इस समय यह 37,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में खरीदने के लिए मिल सकते हैं।
अगर आप Samsung Galaxy A37 को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे 41,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में इस फोन को खरीद सकते हैं। यह फोन तीन अलग अलग रैम और स्टॉरिज मॉडल में आता है। इसकी कीमत को अगर देखा जाए तो यह 50000 रुपये से ज्यादा के प्राइस में लॉन्च किया गया था, लसकीं इस समय इस फोन को आप अलग अलग मॉडल में 37,999, 41,999 और 48,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। ऐसा मान सकते हैं कि दोनों ही फोन्स की कीमत में 4000 रुपये के आसपास का प्राइस कट हुआ है। इतना ही नहीं, आपको 6,999 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। आइए अब Galaxy A57 पर मिलने वाले डिस्काउंट पर नजर डालते हैं।
सैमसंग के इस फोन को कंपनी ने दो स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया था। फोन के पहले मॉडल को आप 53,999 रुपये के अलावा 57,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते थे लेकिन इस समय आपको फोन पर लगभग लगभग 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसा करके आप फोन को 48,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में खरीद सकते हैं। टॉप मॉडल को इस समय आप 52,999 रुपये में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको इस फोन पर 13,999 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
पूरा ऑफर यहाँ देखा जा सकता है!
Samsung के दोनों ही फोन्स एक जैसे ही डिजाइन में आते हैं। इसके अलावा इनके फीचर भी कुछ मिलते जुलते लगते हैं। दोनों ही फोन्स में कंपनी ने एक 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। हालांकि, इसके बाद भी दोनों ही फोन्स में कुछ अंतर है जैसे Samsung Galaxy A57 को कंपनी ने Exynos 1680 प्रोसेसर पर लॉन्च किया था, वहीं Samsung Galaxy A37 के लिए कंपनी ने Exynos 1480 प्रोसेसर रखा है। दोनों फोन्स को कंपनी ने 12GB की रैम के साथ 256GB तक की स्टॉरिज पर लॉन्च किया था। दोनों में ही 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 45W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।
कैमरा आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि सैमसंग के दोनों ही फोन्स को कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था। दोनों ही फोन्स में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। हालांकि, Galaxy A57 में कंपनी ने 12MP का एक अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस दिया है, इसके अलावा एक 5MP का मैक्रो लेंस भी है। वहीं, दूसरी ओर Galaxy A37 में ग्राहकों के लिए एक 8MP का अल्ट्रावाइड और एक 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। दोनों ही फोन्स में 12MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें: 7400mAh बैटरी वाले OnePlus 15R का नया 16GB RAM वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत