7000 रुपये धड़ाम हुई Samsung Galaxy A36 5G की कीमत.. Flipkart Sale में मची लूट
Samsung Galaxy A36 5G पर भारी भरकम डिस्काउंट।
Samsung Phone को Flipkart Goat Sale में खरीदा जा सकता है।
Samsung के इस फोन पर 7000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Flipkart पर इस समय भी Flipkart Goat Sale चल रही है। इस सेल के दौरान अगर आप स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो आपका बजट 30000 रुपये के आसपास का है तो आपको Samsung Galaxy A36 5G के साथ जाना चाहिए। यह फोन इस प्राइस में इस समय एक बेस्ट चॉइस हो सकता है। हालांकि, फोन पर प्राइस पर भारी भरकम डिस्काउंट के अलावा दमदार डील और ऑफर भी दिया जा रहा है। लिस्टिंग में फोन के प्राइस पर अच्छा खासा बैंक ऑफर मिल रहा है, इसके अलावा एक्सचेंज का लाभ लेकर आप फोन को बेहद ही कम प्राइस में और भारी बचत के साथ खरीद सकते हैं। आइए Samsung Galaxy A36 5G कर प्राइस से लेकर इसपर मिलने वाली डील और डिस्काउंट के अलावा सैमसंग फोन के स्पेक्स की डिटेल्स भी देखते हैं।
SurveySamsung Galaxy A36 5G पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर
Samsung Galaxy A36 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को Flipkart पर 26,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि, फोन को सैमसंग ने 32,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था। इसका मतलब है कि यह फोन सैमसंग की ओर से लॉन्च प्राइस में जब लॉन्च किया गया था तो यह फोन महंगा था लेकिन इस समय आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप Flipkart SBI Credit Card की ओर से पेमेंट करते हैं तो 1,825 रुपये के आसपास का डिस्काउंट आपको अलग से मिल सकता है। इस डिस्काउंट के बाद फोन का प्राइस घटकर मात्र 25,174 रुपये ही रह जाने वाला है। ऐज़े में, फोन को 7,825 रुपये के डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तौर पर Flipkart 23,700 रुपये के आसपास का ऑफर दे रही है। अगर आपको यह ऑफर मिल जाए तो इससे अच्छी बात और इससे सस्ते में आप इस फोन को नहीं खरीद पाएंगे।
क्या खरीदना चाहिए सैमसंग का ये वाला फोन?
अब आप सोच रहे होंगे कि आपके लिए यह ऑफर अच्छा है या बुरा, इसके लिए आपको इस फोन के सभी स्पेक्स को बारीकी से देखना चाहिए। ऐसा करके आपको पता चल जाने वाला है कि फोन स्पेक्स के आधार पर कैसा है, ऐसे में आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं या इसे नहीं भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि Samsung Phone के स्पेक्स कैसे हैं।
Samsung Galaxy A36 5G स्मार्टफोन में एक 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में पावर के लिए Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में आपको एक 45W की फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी है। फोन में IP67 रेटिंग भी मिलती है, जो फोन को पानी और धूल के चपेट से बचाती है। फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया था, जो OneUI 7 पर आधारित है।
कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy A36 5G स्मार्टफोन में एक 50MP का f/1.8 अपर्चर वाला प्राइमेरी कैमरा मिलता है। फोन में एक 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी है। इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस भी मिलता है। फोन में 12MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए बहुत से फीचर मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Cooler से होने वाली चिपचिपी गर्मी को कर देगा आउट.. बेहद शानदार है ये डिवाइस, क्या आप जानते हैं प्राइस
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
