Samsung का ये 5G Smartphone लॉन्च हुआ है चौंकाने वाले प्राइस में, जानें टॉप फीचर
Samsung Galaxy A22 5G को कंपनी के लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन के रूप में भारत में लॉन्च किया गया है
Samsung के इस मोबाइल फोन का मुकाबला Redmi Note 10 Pro Max, Realme X7 5G और iQoo Z3 से है
Samsung Galaxy A22 5G को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी ने 19,999 की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया है
Samsung Galaxy A22 5G को कंपनी के लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन के रूप में भारत में लॉन्च किया गया है। सैमसंग का ये स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आता है और इसमें 90Hz डिस्प्ले है। यह फ्रंट कैमरे के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी A22 5G के अन्य प्रमुख आकर्षण के रूप में हम फोन में 8GB तक रैम, 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और वायर्ड और वायरलेस हेडसेट के माध्यम से डॉल्बी एटमॉस ऑडियो शामिल हैं। देश में 5G नेटवर्क जारी होने पर आपको तेज़ कनेक्टिविटी अनुभव के लिए 11 5G बैंड भी मिलेंगे। Samsung के इस मोबाइल फोन का मुकाबला Redmi Note 10 Pro Max, Realme X7 5G और iQoo Z3 से है। यह भी पढ़ें: 25 अगस्त को सैमसंग लॉन्च करने जा रहा है एक नया 5G फोन, बड़ी बैटरी और क्वाड कैमरा बनाएगा इसे खास
SurveySamsung Galaxy A22 5G के कैसे हैं स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के इस बेहद सस्ते 5G फोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन में यानी Samsung Galaxy A22 5G में आपको एक डुअल सिम स्लॉट मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एंड्राइड 11 पर चलने वाला One UI Core 3.1 मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको 6.6-इंच की FHD+ Infinity V डिस्प्ले मिल रही है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, इसके अलावा फोन में आपको मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 8GB तक की रैम मिल रही है। फोन में आपको 128GB तक की स्टोरेज मिलती है, जो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं, इसे आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं। यह भी पढ़ें: Vodafone idea का यह रीचार्ज अगर इस तरह करेंगे तो मिलेगा 1GB एक्सट्रा डाटा
इसके अलावा अगर Samsung Galaxy A22 मोबाइल फोन में मौजूद कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, फोन में आपको एक 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 15W की चार्जिंग के साथ आती है। यह भी पढ़ें: मीडियाटेक हीलियो G88 चिपसेट से लैस Redmi 10 हुआ लॉन्च, बजट फोन में प्रीमियम फोन जैसे फीचर हैं मौजूद
Samsung Galaxy A22 5G का इंडिया प्राइस और अवेलेबिलिटी डिटेल्स
Samsung Galaxy A22 5G को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी ने 19,999 की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया है। हालाँकि मोबाइल फोन यानी Samsung Galaxy A22 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 21,999 रुपये की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते है कि Samsung Galaxy A22 5G मोबाइल फोन को ग्रे, मिंट, और वायलेट कलर्स में लिया जा सकता है। इस फोन को देश में सभी रिटेल स्टोर्स के माध्यम से 25 जुलाई से लिया जा सकता है। हालाँकि फोन को सैमसंग.कॉम और सभी ऑनलाइन पोर्टल पर भी सेल के लिए लाया जाने वाला है। यह भी पढ़ें: अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई स्पीड डेटा और फ्री में चाहिए ये बेनेफिट्स तो ये प्लान्स सिर्फ आपके लिए ही हैं
सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी पर लॉन्च ऑफर्स में एचडीएफसी बैंक कार्ड धारकों के लिए 1,500 कैशबैक और विभिन्न बैंकिंग और एनबीएफसी भागीदारों के माध्यम से ईएमआई विकल्प शामिल हैं।
क्या टक्कर दे पायेगा इन बेहद सस्ते 5G Smartphones को?
Redmi Note 10T
Redmi Note 10T 5G (रेडमी नोट 10T) में 6.5 इंच की फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो है। Redmi Note 10T 5G (रेडमी नोट 10T 5G) ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC द्वारा संचालित है, साथ ही इसमें 6GB तक रैम दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर, NFC, USB टाइप-C, और 3.5mm हैडफोन (headphone) जैक दिया गया है। भारत में Redmi Note 10T 5G (रेडमी नोट 10T 5G) की कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 13,999 रुपये है। इसे भी पढ़ें: SBI बैंक में है अकाउंट तो ज़रूर पढ़ लें ये खबर, ये काम नहीं किया तो हो जाएगा अकाउंट बंद
POCO M3 Pro 5G
POCO M3 Pro 5G (पोको M3 प्रो 5G) फोन की शुरूआती कीमत 13,999 रुपये है। POCO M3 Pro 5G (पोको M3 प्रो 5G) मोबाइल फोन (mobile phone) में आपको प्लास्टिक बिल्ड के साथ डुअल टोन डिजाईन मिल रहा है, जिसे पोको की ओर से स्विचेबल डिजाईन कहा जा रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 6.5-इंच की डिस्प्ले मिल रही है, यह एक FHD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस स्क्रीन है। हालाँकि इतना ही नहीं आपको इसमें एक पंच-होल नौच भी मिल रहा है, जिसमें आपको सेल्फी कैमरा नजर आने वाला है। फोन में आपको गोरिला ग्लास 3 की लेयर भी मिल रही है, जो फोन को प्रोटेक्शन प्रदान करती है। इसे भी पढ़ें: क्या होता है Internet व कैसे इंटरनेट करता है काम, यहाँ जानें इंटरनेट से जुड़े हर सवाल का जवाब
OPPO A53s 5G
OPPO A53s 5G (ओप्पो A53s 5G) को इंडिया में Rs 14,990 के प्राइस में यानी शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन यानी OPPO A53s 5G (ओप्पो A53s 5G) को एंड्राइड 11 के साथ लॉन्च किया गया है, फोन में आपको एक 6.52-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, फोन में आपको 60Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। फोन में आपको मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर मिल रहा है, फोन में आपको 8GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है, जो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: क्या होता है Internet व कैसे इंटरनेट करता है काम, यहाँ जानें इंटरनेट से जुड़े हर सवाल का जवाब
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile



