Samsung का धांसू 50MP कैमरा फोन, Affordable Price में धाकड़ फीचर, इस दिन है इंडिया लॉन्चिंग | Tech News
Samsung ने Galaxy A05s की भारतीय लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है।
फिलीपींस में इस हैंडसेट के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत PHP 7,990 (लगभग Rs. 11,700) रखी गई है।
सैमसंग के एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक इस स्मार्टफोन का भारतीय वेरिएंट 6.7-इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आएगा।
Samsung ने Galaxy A05s की भारतीय लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। इस स्मार्टफोन को Galaxy A05 के साथ फिलीपींस में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने अभी A05 की भारतीय लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, A05s भारत में तीन कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इसके भारतीय वेरिएंट में फिलीपींस वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद है। यह ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आ सकता है।
Samsung Galaxy A05s: भारतीय लॉन्च डेट
Galaxy A05 भारत में तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट वाइलेट में 18 अक्टूबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसी बीच, फिलीपींस में इस हैंडसेट के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत PHP 7,990 (लगभग Rs. 11,700) रखी गई है। संभावना है कि इसके भारतीय वेरिएंट की कीमत लगभग इतनी ही रखी जाएगी।
Galaxy A05s: स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक इस स्मार्टफोन का भारतीय वेरिएंट 6.7-इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आएगा और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा यह डिवाइस एंड्रॉइड 13-आधारित OneUI 5.1 के साथ आने की संभावना है।
ऑप्टिक्स के लिए इस फोन के भारतीय वेरिएंट में 50MP प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। इसके फ्रन्ट कैमरा को डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर-अलाइन्ड वॉटरड्रॉप नॉच में रखा जा सकता है। इसमें 13MP सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फिलीपींस में लॉन्च हुए वेरिएंट में 5000mAh बैटरी लगाई गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।