OMG! थक जाएंगे लेकिन फोन बंद नहीं होगा, 9000mAh की बैटरी के इतिहास रचेगा ये वाला फोन!
चीनी स्मार्टफोन कंपनियां पिछले कुछ वर्षों में बैटरी टेक्नोलॉजी में जबरदस्त प्रगति कर रही हैं। इन्हीं में से एक कंपनी, Redmi, अपने अगले पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ चुकी है। असल में, एक नए लीक को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह फोन बाजार में अभी तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है? इस बैटरी को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह यूजर्स को कई दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम होने वाली है। इसका मतलब है कि आप फोन को इस्तेमाल करते करते थक जाने वाले हैं, लेकिन इसकी बैटरी इसके बाद भी चलती रहने वाली है, चलती ही रहने वाली है।
नए लीक में हुआ सबसे बड़ा खुलासा
सामने आए नए लीक को देखा जाए तो इसके अनुसार, यह जानकारी सामने आ रही है कि, Redmi Turbo 5 में 9,000mAh की बड़ी नहीं जम्बो बैटरी मिल सकती है। हालांकि, कुछ समय पहले सामने आई कुछ रिपोर्ट ऐसा भी कहती हैं कि इस फोन में कंपनी एक 7,500mAh की बैटरी रख सकती है, लेकिन एक जाने माने टिप्स्टर यानि Digital Chat Station की नई रिपोर्ट को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि फोन में एक बड़ी और बेहद बड़ी बैटरी मिलने वाली है, रिपोर्ट कहती है कि Redmi के इस फोन में एक 9,000mAh की बैटरी होने वाली है, हालांकि, यह बैटरी फोन के हाई-एंड वेरिएंट में देखी जा सकती है! जानकारी के लिए आपको बताते चलते हैं कि कुछ समय पहले भी इस फोन को लेकर टिप्स्टर की ओर से Weibo पर कुछ जानकारी शेयर की गई थी, जिसे देखा जाए तो नई रिपोर्ट पर भी विश्वास किया जा सकता है।
कई बैटरी ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है फोन?
नई नई रिपोर्ट आदि को देखकर यह जानकारी मिलती है कि फोन को चाहे 7,500mAh की बैटरी के साथ या 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाए, यह फोन सबसे बड़ी बैटरी के साथ आने वाला एक फोन होने वाला है, इसका यह भी मतलब है कि Redmi Turbo 5 में एक जम्बो बैटरी देखने को मिल सकती है। इस समय लॉन्च हो रहे फ्लैग्शिप फोन्स को देखते हैं तो इनमें 7000mAh तक की बैटरी दी जा रही है, इसे देखकर और नए नए लीक आदि को देखकर यही मतलब निकलता है कि Redmi के इस फोन में एक बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जो एक नया ही ट्रेंड सेट करने वाली है। इसके साथ साथ DCS की ओर से भी मिल रही जानकारी एक बड़ी बैटरी वाले फोन की ओर इशारा कर रही है, इसके अनुसार एक 10,000mAh बैटरी वाले फोन को टेस्ट किया जा रहा है, यह फोन बड़ी बैटरी के साथ स्मार्टफोन्स की परिभाषा ही बदलकर रख देने वाला है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी भी दिल जीतने वाले
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो Redmi Turbo 5 में IP6 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस क्षमता मिलने वाली है, फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और मेटैलिक मिड-फ्रेम भी मिलने वाला है। फोन को कंपनी Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च कर चुकी है, इस प्रोसेसर का फोन में होना गेमर्स और पावर यूज़र्स दोनों अपनी ओर आकर्षित कर सकता है, इस बैटरी के साथ कंपनी 100W की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी देने वाला है। फोन को इस चार्जिंग के साथ मिनटों में ही चार्ज करने की क्षमता भी मिलने वाली है।
कब लॉन्च हो सकता है Redmi Turbo 5!
रिपोर्ट्स आदि के अनुसार, Redmi Turbo 5 इसी महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है, जबकि इसका प्रो वेरिएंट Turbo 5 Pro साल 2026 की शुरुआत में एंट्री ले सकता है! अभी के लिए यह जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसे कयास जरूर लगाए जा रहे हैं। अगर रेडमी का यह फोन इस बैटरी के साथ लॉन्च होता है तो यह जाहीर तौर पर इंडस्ट्री में नए स्टैंडर्ड्स को तय करने वाला है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!