Xiaomi फैन्स के लिए खुशखबरी! Redmi Note 15 SE की लॉन्च डेट आई सामने, इस दिन देगा भारत में दस्तक
Redmi Note 15 SE Launch Date: Xiaomi फैन्स के लिए खुशखबरी है. Redmi India ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए Redmi Note 15 Special Edition यानी Note 15 SE के लॉन्च की पुष्टि कर दी है. यह स्मार्टफोन Redmi Note 15 सीरीज का हिस्सा होगा. आपको बता दें कि इस सीरीज में पहले से Redmi Note 15 5G, Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ शामिल हैं.
Surveyकंपनी के मुताबिक यह नया फोन “तेज, बेहतर और दमदार एक्सपीरियंस” देने के लिए तैयार किया गया है. Redmi Note 15 SE को भारत में 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा. यह एक Flipkart एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन होगा, यानी इसकी बिक्री सिर्फ इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर होगी.
फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
फिलहाल इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले ट्रेंड को देखते हुए इसके फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है. Redmi Note 14 SE को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था, जो लगभग रेगुलर मॉडल जैसा ही था, लेकिन कीमत कम रखी गई थी, एक एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन दिया गया था और बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता था.
This is #TheBolderNote.
— Redmi India (@RedmiIndia) March 24, 2026
Introducing the all-new #REDMINote15SE, built to deliver a faster, bolder, and simply better experience across everything you do.
Launching on 2nd April. Stay tuned.
Get notified: https://t.co/EgWHEC0TWY#FasterBolderSimplyBetter pic.twitter.com/R5WJDRB96O
इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि Redmi Note 15 SE भी Redmi Note 15 5G का हल्का और सस्ता वर्जन हो सकता है. रेगुलर मॉडल में 6.77 इंच का 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 108MP का प्राइमरी कैमरा और 5,520mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है.
कितनी हो सकती है Redmi Note 15 SE की कीमत?
कीमत की बात करें तो Redmi Note 15 5G की शुरुआती कीमत भारत में करीब 22,998 रुपये है. ऐसे में Note 15 SE की कीमत इससे कम रखी जा सकती है. अनुमान है कि यह फोन 16,000 से 18,000 रुपये के बीच लॉन्च हो सकता है, हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है.
स्पेसिफिकेशन्स में कुछ कटौती देखने को मिल सकती है, जैसे कैमरा क्वालिटी थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन डिस्प्ले और प्रोसेसर लगभग समान रहने की उम्मीद है. साथ ही, कीमत कम रखने के लिए कंपनी इस फोन के बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं कर सकती.
यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile