Digit.in

108MP कैमरा और 12GB RAM; फुल ऑन धमाका है ये Redmi Phone, अभी मिल रहा बेहद सस्ता, देखें नया प्राइस

Highlights

रेडमी ने अपनी लेटेस्ट Redmi Note 14 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है।

शाओमी ने देश में अपनी पिछली जनरेशन Redmi Note 13 सीरीज की कीमत को घटा दिया है।

यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक 6080 SoC से लैस है जो 12GB तक रैम के साथ आता है।

108MP कैमरा और 12GB RAM; फुल ऑन धमाका है ये Redmi Phone, अभी मिल रहा बेहद सस्ता, देखें नया प्राइस

रेडमी ने अपनी लेटेस्ट Redmi Note 14 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। ऐसे में शाओमी ने देश में अपनी पिछली जनरेशन Redmi Note 13 सीरीज की कीमत को घटा दिया है। अगर आप एक रेडमी फैन हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है।

जिस स्मार्टफोन की हम बात कर रहे हैं वह वनीला Redmi Note 13 है। अभी आप इस फोन को डिस्काउंट की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके सभी फीचर्स भी बढ़िया हैं और कई ऑफर्स और डिस्काउंट्स के साथ यह अभी काफी सस्ते में मिल रहा है। आइए इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं।

Redmi Note 13 5G: फ्लिपकार्ट डिस्काउंट और ऑफर्स

रेडमी नोट 13 की असली कीमत 20,999 रुपए (6GB/128GB, प्रिज़्म गोल्ड) है, जिसे आप अभी फ्लिपकार्ट से 31% डिस्काउंट के बाद 14,299 रुपए में घर ले जा सकते हैं। इस तरह आप आसानी से इस हैंडसेट पर सीधे 6000 रुपए की बचत कर सकते हैं।

जहां तक बाकी ऑफर्स की बात है, तो फ्लिपकार्ट आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% कैशबैक भी दे रहा है। इसी के साथ IDFC, HDFC, Federal और अन्य चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ग्राहकों को 1500 रुपए तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।

Redmi Note 13 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

रेडमी नोट 13 5जी की डिस्प्ले 6.67-इंच की है और यह FHD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक 6080 SoC से लैस है जो 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, इसका दूसरा कैमरा 2MP का डेप्थ सेंसर है। फोन के फ्रन्ट पर एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा है। इस डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी लगी हुई है जो 33w फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles