Redmi Note 12 Pro 5G के कैमरा फीचर्स बना देंगे दीवाना, लॉन्च से बस दो दिन दूर

Redmi Note 12 Pro 5G के कैमरा फीचर्स बना देंगे दीवाना, लॉन्च से बस दो दिन दूर
HIGHLIGHTS

अपकमिंग Redmi Note 12 Pro 5G एक 50MP Sony IMX766 सेंसर के साथ लॉन्च होगा।

Redmi Note 12 Pro+ 5G में एक 200MP सेंसर दिए जाने की संभावना है।

Note 12 5G सीरीज 5 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी।

Redmi द्वारा Note 12 5G सीरीज को 5 जनवरी को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि की जा चुकी है। इस सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल होंगे- Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, और Redmi Note 12 Pro+ 5G. पिछले कई लीक्स के माध्यम से यह जानकारी मिल रही थी कि Redmi Note 12 Pro+ 5G एक 200MP सेंसर के साथ आएगा। अब ब्रांड की ओर से लेटेस्ट जानकारी यह मिली है कि Redmi Note 12 Pro 5G में एक 50MP कैमरा के साथ एक Sony IMX766 सेंसर दिया जाएगा। 

शाओमी इंडिया के जनरल मैनेजर "Alvin Tse" ने Redmi Note 12 Pro 5G की मदद से लिए गए सैंपल कैमरा शॉट्स शेयर किए हैं। इस स्मार्टफोन को ‘Super Note’ कहा गया है। ट्वीट में यह स्टेटमेंट भी दी गई है कि इस फोन का जो वर्जन अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था उसी के जैसी कैमरा स्पेसिफिकेशंस Redmi Note 12 Pro 5G में भी देखने को मिलेंगी यानी इसमें 50MP Sony IMX766 कैमरा सेंसर के साथ OIS सपोर्ट दिया जाएगा। 

 Redmi Note 12 Pro 5G

REDMI NOTE 12 PRO 5G कैमरा स्पेसिफिकेशंस 

मार्केटिंग जनरल मैनेजर "Sumit Sonal" ने भी अपकमिंग स्मार्टफोन की कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में ट्वीट किया है। "उन्होने बताया कि SONY #IMX766,  #SuperNote पर अधिक रोशनी = अधिक डिटेल्स कैप्चर करता है जिससे एक बेहतर क्वालिटी की फोटो बन कर तैयार होती है। इस कैमरा का सेंसर कई बढ़िया डिटेल्स कैप्चर करता है, जैसे कि पर्सन, कमरे के अंदर की रोशनी, परछाई, और विंडो की बारीक डिटेल्स।  

Xiaomi

"उन्होने यह भी कहा कि #RedmiNote12 Pro का कलर रिप्रोडक्शन इस सेगमेंट के बेस्ट रिप्रोडक्शन में से एक है जो कलर्स को और अधिक डायनेमिक दिखाता है। 

REDMI NOTE 12 PRO भारतीय लॉन्च डेट 

Redmi Note 12 सीरीज भारत में 5 जनवरी को लॉन्च होगी। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo