Redmi Note 12 की कीमत में हुई इतने हजार की कटौती! देखें क्या है New Price
Redmi Note 12 लाइनअप का एक स्मार्टफोन वनीला Redmi Note 12 4G मार्च में लॉन्च हुआ था।
mi.com और अन्य ई-कॉमर्स साइट्स पर लिस्टेड इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है।
Redmi Note 12 दो अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शंस 6GB + 64GB और 6GB + 128GB में उपलब्ध है।
शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने पिछले हफ्ते चीन में Note 13 series को लॉन्च किया था। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन लाइनअप पिछले साल चीनी बाजार में लॉन्च हुई Redmi Note 12 series का उत्तराधिकारी है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने Redmi Note 12 series को भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च किया। इस लाइनअप का एक स्मार्टफोन वनीला Redmi Note 12 मार्च में लॉन्च हुआ था। mi.com और अन्य ई-कॉमर्स साइट्स पर लिस्टेड इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है। लाइनअप के इस सबसे किफायती स्मार्टफोन की घटी हुई कीमत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स फ्लिपकार्ट, अमेज़न और शाओमी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर देखी जा सकती है।
क्या है Redmi Note 12 की नई कीमत?
Redmi Note 12 दो अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शंस 6GB + 64GB और 6GB + 128GB में उपलब्ध है। इन दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत में कटौती की गई है। अब 6GB + 128GB ऑप्शन जो 16,999 रुपए में लॉन्च हुआ था, इसे 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं 6GB + 64GB वेरिएंट जिसे भारत में 14,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया था, अब 12,999 रुपए में उपलब्ध है। यानि दोनों वेरिएंट्स को 2000 रुपए का प्राइस कट मिला है।
शाओमी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन को HDFC, ICICI, SBI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड्स के जरिए खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 1000 रुपए का इन्स्टेन्ट डिस्काउंट भी पेश कर रहा है। इस फोन के साथ कंपनी 599 रुपए वाले ईयरबड्स को भी 49 रुपए में पेश कर रही है। साथ ही नो-कॉस्ट EMI ऑप्शंस और Mi Exchange के साथ 1000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
Specifications
Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट से लैस आने वाला पहला स्मार्टफोन है। यह फोन 5GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है यानि कुल मिलाकर इसमें आपको 11GB रैम मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi के इस स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो यूनिट शामिल है। यह फोन सेल्फ़ी और वीडियो कॉल्स के लिए 13MP फ्रन्ट शूटर भी ऑफर करता है।
Redmi Note 12 स्मार्टफोन MIUI 14 पर चलता है जो Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसके अलावा डिवाइस 5000mAh बैटरी के साथ आता है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Redmi का यह फोन IP53 स्प्लैश और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है और इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और IR ब्लास्टर मिल रहा है।
Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!