जल्द ग्लोबली लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, स्पेक्स की जानकारी मिली

जल्द ग्लोबली लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, स्पेक्स की जानकारी मिली
HIGHLIGHTS

Redmi Note 12 4G को जल्द किया जाएगा लॉन्च

4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा Redmi Note 12 4G

Redmi Note 12 4G को तीन रंगों में पेश किया जाएगा

भारत में Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, और Redmi Note 12 Pro+ 5G को पेश करने के बाद, स्मार्टफोन निर्माता अपनी ग्लोबल ऑडियंस के लिए सीरीज में एक और मॉडल जोड़ने की प्लानिंग कर रहा है। कई अफवाहों के अनुसार, कंपनी आने वाले महीनों में Redmi Note 12 4G लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आ चुका है और टिपस्टर SnoopyTech ने आने वाले स्मार्टफोन के बारे में कुछ नई जानकारी दी है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

इसे भी देखें: iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max होंगे iPhone 14 Series के मुकाबले ज्यादा अडवांस, छोटी छोटी डिटेल्स हुई लीक

Redmi Note 12 लॉन्च की जानकारी 

टिपस्टर ने यह नहीं बताया है कि ये डिवाइस दुनियाभर में कब उपलब्ध होंगे। हालाँकि, Redmi Note 12 सीरीज़ के स्मार्टफोन्स को आने वाले हफ्तों में ग्लोबली रिलीज़ किए जाने की उम्मीद है। यह स्पष्ट नहीं है कि Redmi Note 12 4G भारत में भी जारी किया जाएगा या नहीं।

redmi note 12

Redmi Note 12 4G कम से कम 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर करेगा। इसे तीन रंगों में पेश किया जाएगा जिसमें मिंट ग्रीन, ऑनिक्स ग्रे और आइस ब्लू शामिल हैं।

इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला

Redmi Note 12 4G स्पेसिफिकेशंस 

टिपस्टर के अनुसार, Redmi Note 12 4G 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। फोन के बैक पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50MP का मुख्य शूटर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा। फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट द्वारा संचालित होगा। हालाँकि, चिपसेट के बारे में खास जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हैं। टिपस्टर के अनुसार, यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसमें एक साइड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और इसे IP53 रेटिंग दी जाएगी। 

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 12 4G को NBTC, TDRA, FCC और IMDA सहित कुछ और सर्टिफिकेशन मिले हैं। FCC लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Note 12 4G MIUI 14 पर चलता है, यह भी हो सकता है कि Redmi Note 12 4G एक रीबैज किया हुआ Redmi Note 10 Pro हो।

इसे भी देखें: Jio का यह रिचार्ज प्लान चुनेंगे तो पूरे साल नहीं होगी कॉलिंग और डेटा की टेंशन, धांसू है ये प्लान

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo