Redmi 300W फास्ट चार्जिंग बनाम realme 240W: देखें अंतर

Redmi 300W फास्ट चार्जिंग बनाम realme 240W: देखें अंतर
HIGHLIGHTS

Redmi ने अपनी लेटेस्ट 300W फास्ट चार्जिंग तकनीक पेश की है

नई चार्जिंग तकनीक स्मार्टफोन को 5 मिनट में फुल चार्ज कर सकती है

रेडमी और शाओमी के स्मार्टफोंस में जल्द 300W फास्ट चार्जिंग देखने को मिलेगी

Redmi ने आज ही अपनी लेटेस्ट 300W फास्ट चार्जिंग तकनीक का आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है जो दुनिया की सबसे पहली और सबसे फास्ट चार्जिंग स्पीड है। यह एक स्मार्टफोन को मात्र 5 मिनट में पूरी तरह से चार्ज करने में सक्षम है और Realme GT Neo 5 में देखी गई 240W चार्जिंग को मात देता है। चलिए जानते हैं कैसे रियलमी की 240W फास्ट चार्जिंग और रेडमी की 300W फास्ट चार्जिंग तकनीक में अंतर:

इसे भी देखें: iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max होंगे iPhone 14 Series के मुकाबले ज्यादा अडवांस, छोटी छोटी डिटेल्स हुई लीक

Redmi 300W Fast charging

अपने आधिकारिक Weibo पेज पर रेडमी ने Redmi Note 12 Explorer Edition पर टेस्टिंग की एक वीडियो के जरिए इस चार्जिंग तकनीक को प्रदर्शित किया। डिवाइस की 4100mAh की बैटरी केवल 5 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो गई थी, वीडियो के साथ ही पूरी टेस्टिंग के दौरान पॉवर का इस्तेमाल भी दर्शाया गया। 

MyFixGuide के अनुसार, रेडमी की मूल कंपनी शाओमी के आधिकारिक डेटा का खुलासा हुआ है कि चार्जर का पीक पॉवर 290W तक जा सकता है। इसके अतिरिक्त, फोन को 50% चार्ज करने के लिए 280W से से ऊपर का पॉवर 2 मिनट तक चल सकता है।

रेडमी का दावा है कि 300W चार्जर केवल 43 सेकेंड में 10% तक चार्ज कर सकता है, 2 मिनट में 50% और 5 मिनट में 100% चार्ज कर सकता है। यह टेक्नोलॉजी एक पूरे लिंक के साथ सेल्फ-डेवलप्ड 300W फास्ट-चार्जिंग आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करती है। 

Redmi 300W charging technology

यह मूल डिवाइस के चार्जिंग आर्किटेक्चर पर एक कस्टमाइज्ड 6:2 चार्ज पम्प चिप को शामिल करता है, जबकि चिप की मैक्स कनवर्ज़न एफ़िशिएन्सी 98% तक अधिक है। अभी तक, 300W चार्जिंग किसी भी आधिकारिक डिवाइस में शामिल नहीं की गई है, हालांकि इसे भविष्य में जल्द ही रेडमी और शाओमी के स्मार्टफोंस में शामिल किया जा सकता है। 

realme 240W Fast Charging

चीन में लॉन्च हुए realme GT Neo 5 को कंपनी ने 240W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया था जो दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन बन गया। डिवाइस की चार्जिंग के बारे में बात करें तो यह फोन में दी गई 4600mAh बैटरी को केवल 9 मिनट में पूरा चार्ज कर देती है। 

Realme का कहना है कि 240W चार्जर नए USB पॉवर स्पेसिफिकेशन का लाभ उठाता है, जिसे 240W पर चार्ज सपोर्ट के लिए 2021 में अपडेट किया गया था।

इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला

रियलमी का दावा है कि उसने 98.5 प्रतिशत चार्जिंग तक पहुंचने के लिए तीन-तरफ़ा 100W चार्ज पंप पैरलेल डिज़ाइन, 20V 12A इनपुट और 10V 24A आउटपुट का उपयोग किया है। कंपनी ने 21AWG मोटे तांबे के तारों के साथ एक 12A चार्जिंग केबल कस्टम बनाया, जिसने पिछली पीढ़ी के चार्जिंग सोल्यूशन की तुलना में मौजूद केरिंग कैपेसिटी में 20 प्रतिशत की वृद्धि की।

Realme 240W ड्यूल GaN चार्जिंग सोल्यूशन में 13 तापमान सेंसर, एक PS3 फायरप्रूफ डिज़ाइन, एक रियल-टाइम मोनिटरिंग सिस्टम और 6580 mm2 ग्राफीन फेज़-चेंज कूलिङ्ग मटेरियल शामिल है। Realme इस 240W फास्ट चार्जिंग सोल्यूशन के साथ 1,600 चार्जिंग साइकल का दावा करता है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo