Digit.in

Redmi Note 11T 5G इंडिया में 30 नवंबर को लेगा एंट्री, देखें क्या होगा प्राइस, लूक्स एण्ड डिजाइन

Highlights

Xiaomi इसी महीने भारत में Redmi Note 11T लॉन्च करने वाली है। स्मार्टफोन निर्माता ने अक्टूबर के अंत में Redmi Note 11 सीरीज को चीन में पेश किया था।

लाइन-अप में तीन स्मार्टफोन शामिल थे - Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+। Redmi Note 11T जिसे कंपनी भारतीय बाजार में लाने की योजना बना रही है, वह Redmi Note 11 का रीब्रांडेड वेरिएंट होने वाला है

Xiaomi Redmi Note 11T को इंडिया में 30 नवंबर को लॉन्च करेगा

Redmi Note 11T 5G इंडिया में 30 नवंबर को लेगा एंट्री, देखें क्या होगा प्राइस, लूक्स एण्ड डिजाइन

Xiaomi इसी महीने भारत में Redmi Note 11T लॉन्च करने वाली है। स्मार्टफोन निर्माता ने अक्टूबर के अंत में Redmi Note 11 सीरीज को चीन में पेश किया था। लाइन-अप में तीन स्मार्टफोन शामिल थे - Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+। Redmi Note 11T जिसे कंपनी भारतीय बाजार में लाने की योजना बना रही है, वह Redmi Note 11 का रीब्रांडेड वेरिएंट होने वाला है। Xiaomi Redmi Note 11T को इंडिया में 30 नवंबर को लॉन्च करेगा, इंडिया टुडे टेक की एक इक्स्क्लूसिव रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ बाद में आ सकते हैं, ऐसा माना जा रहा है कि इन्हें अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। 

Xiaomi आमतौर पर साल की पहली तिमाही में Note सीरीज को भारत में लाता है। उदाहरण के लिए, Redmi Note 10 लाइन-अप को इस साल मार्च के पहले सप्ताह में पेश किया गया था। तीनों स्मार्टफोन - Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max एक ही तारीख को लॉन्च किए गए थे। तो, यह नोट 11 प्रो और नोट 11 प्रो + से पहले आने वाले नोट 11T के साथ सामान्य रणनीति से एक बदलाव है।

Redmi Note 11 स्मार्टफोन की कीमत

Redmi Note 11 डिवाइस के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1199 है, जो इंडियन प्राइस में लगभग 14,000 रुपये है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को चीन में CNY 1299 या 15,200 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 1499 (17,500 रुपये) में और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को CNY 1699 या 19,800 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन की कीमत

Redmi Note 11 Pro हैंडसेट चीन में CNY 1599 या 18,700 रुपये की कीमत से शुरू होता है। इस दाम में 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इस मॉडल के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 1899 या 22,200 रुपये में खरीदा जा सकता है। Redmi Note 11 Pro का 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट चीन में 24,500 रुपये या CNY 2099 में उपलब्ध होगा।

Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन की चीन में कीमत

हैंडसेट के Redmi Note 11 Pro + 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1899 या चीन में 22,200 रुपये है। 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 2099 या 24,500 रुपये है। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 2299 या 26,900 रुपये है। 

Redmi Note 11 स्मार्टफोन फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Redmi Note 11 स्मार्टफोन 6.6 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 90HZ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला AMOLED पैनल है। यह हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 चिपसेट पर काम करेगा। यह फोन 5,000 एमएएच की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। Redmi Note 11 मॉडल में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी कैमरे के रूप में 13MP का कैमरा है। 

रेडमी नोट 11 प्रो फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Redmi Note 11 Pro 6.67-इंच 120Hz रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें DCI P3 वाइड कलर गैमट है। इस हैंडसेट का टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 920 चिपसेट के साथ आ रहा है। यह मॉडल 8GB रैम और 256GB इंटरनल के साथ हाई स्टोरेज स्पेसिफिकेशंस के साथ आएगा। यह Redmi Note 11 Pro मॉडल Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5,160 एमएएच की बैटरी और 67W फास्ट चार्ज सपोर्ट होगा। 

Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन 108MP के रियर कैमरा फीचर के साथ आता है। इस हैंडसेट में डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट के साथ जेबीएल ब्रांड के स्पीकर होंगे। 

Redmi Note 11 Pro+ फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Redmi Note 11 सीरीज का टॉप एंड मॉडल Redmi Note 11 Pro+ 6.67-इंच 120HZ रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में 360Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 एआई प्रोसेसर के साथ चलेगा। स्टोरेज में अधिकतम 8GB रैम और 256GB इंटरनल हो सकता है। इस हैंडसेट में 108MP का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे के रूप में 16MP का सेल्फी कैमरा है। इस मोबाइल में 4500mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्ज सपोर्ट है। जो सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। Redmi Note 11 Pro+ मॉडल में जेबीएल ब्रांड के स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट होगा। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles