धांसू स्पेक्स और कम कीमत में इंडिया में लॉन्च हुआ Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन, देखें डिजाइन

HIGHLIGHTS

Redmi Note 11T 5G में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा है, साथ ही एक 8MP ultra-wide camera

Redmi Note 11T 5G को इंडिया के मार्किट में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है

Redmi Note 11T 5G को इसकि पहले सेल के लिए 7 दिसम्बर को Amazon India, Mi India store और offline stores पर लाया जाने वाला है

धांसू स्पेक्स और कम कीमत में इंडिया में लॉन्च हुआ Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन, देखें डिजाइन

Redmi ने इंडिया के मार्किट में अपने Redmi Note 10T स्मार्टफोन की ही पीढ़ी के नए स्मार्टफोन यानि Redmi Note 11T 5G को लॉन्च कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Redmi Note 10T को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि आपको जानकारी के लिए यह भी बता देते है कि Redmi Note 10T स्मार्टफोन Note Series का पहला 5G स्मार्टफोन था, जिसे मात्र 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि आज हम इस फोन के बारे में इससे ज्यादा बात नहीं  करने वाले हैं। असल में Redmi Note 11T 5G को इंडिया के मार्किट में एंट्री मिल गई है। अब ऐसे में आपको इसके बारे में बटन ज्यादा जरूरी है, आपको बता देते है कि Redmi note 11T 5G स्मार्टफोन में आपको एक फ़ास्टर Octa-Core प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको प्राइमेरी कैमरा और सेल्फ़ी कैमरा में हाई रेजोल्यूशन मिल रही है। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi Note 11T 5G की कीमत और उपलब्धता

आपको बता देते हैं कि Redmi Note 11T 5G को इंडिया के मार्किट में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, यह कीमत फोन के बेस वैरिएन्ट की है। यानि फोन को इस कीमत में 6GB RAM और 64GB storage मॉडल में लिया जा सकता है, इसके अलावा अगर आप इसका एक अन्य मॉडल लेना चाहते हैं तो यह आपको 128GB स्टॉरिज के साथ मात्र 17,999 रुपये में ही मिल जाने वाला है। हालांकि अगर आप फोन के एक अन्य मॉडल को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि फोन के 8GB और 128GB storage variant को 19,999 रुपये में लिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: इतनी महंगाई में भी 5000 रूपये में ये स्मार्टफोन कर सकते हैं आपकी ज़रूरत पूरी, देखें कुछ बढ़िया ऑप्शन्स

Redmi Note 11T 5G को इसकि पहले सेल के लिए 7 दिसम्बर को Amazon India, Mi India store और offline stores पर लाया जाने वाला है। 

Redmi Note 11T 5G specifications और फीचर 

Redmi Note 11T स्मार्टफोन में आपको dual-SIM 5G सपोर्ट मिल रहा है, यानि आप अपनी दोनों ही सिम इसमें 5G चला सकते हैं। हालांकि इसके अलावा फोन में आपको एक 6.6-inch Full HD+ (2400×1080 pixels) resolution डिस्प्ले भी मिल रही है। अगर हम screen के रिफ्रेश रेट की बात करें तो यह 90Hz refresh rate को सपोर्ट करता है, इसके अलावा इसमें आपको स्क्रीन की सुरक्षा के लिए layer of Gorilla Glass भी मिल रही है। फोन में आपको डस्ट और स्प्लैश प्रूफ की भी रेटिंग मिल रहाई है, यानि फोन में आपको IP53 रेटिंग मिल रही है, यानि आपको इस समस्या को लेकर भी घबराने की जरूरत नहीं है। फोन को अलग अलग तीन रंगों में खरीद जा सकता है। इसे आप Matte Black, Stardust White और Aquamarine Blue आदि रंगों में खरीद सकते हैं। 

इस मोबाइल फोन में आपको एक MediaTek Dimensity 810 chipset मिल रहा है, जो एक octa-core CPU है और Mali-G57 GPU के साथ आता है। फोन में आपको 6GB/8GB RAM और लगभग 128GB तक की storage मिल रही है। हालांकि इतने पर ही फोन में मिलने वाले स्पेक्स खत्म नहीं होते हैं, आपको बता देते है कि फोन में  MIUI 12.5 पर आधारित Android 11 का सपोर्ट मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: केवल 44 रूपये के अंतर में Jio का यह रिचार्ज दे रहा है 42GB एक्स्ट्रा डाटा, 84 दिन की वैधता के साथ

Note 11T फोन में एक dual cameras सेटअप दिया गया है, जो 50MP primary camera जो f/1.8 aperture के साथ आता है के साथ एक 8MP ultra-wide camera जो 119-degree FOV के साथ आता है से लैस है। फोन के rear camera से आप 1080p फोटो 60FPS पर ले सकते हैं। हालांकि इसके अलावा फोन में एक 16MP selfie camera फ्रन्ट पर मौजूद है, यह आपको punch-hole notch cutout में नजर आने वाला है। 

Redmi Note 11T में आपको stereo speakers के अलावा Hi-Res audio playback सपोर्ट मिल रहा है, जो आप 3.5mm headphone jack के माध्यम से सुन सकते हैं। इसके अलावा फोन के पावर बटन को ही एक फिंगरप्रिन्ट सेन्सर तब्दील कर दिया गया है। हालांकि इतना ही नहीं Redmi Note 11T में आपको एक 5,000mAh battery मिल रही है, जो 33W fast charging को सपोर्ट करती है। Xiaomi का कहना है कि फोन इसके माध्यम से मात्र एक घंटे के भीतर ही फुल चार्ज हो जाता है। 

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स को 107 रुपये के रिचार्ज प्लान में मिल रहे अनलिमिटेड लाभ, Jio-Vi-Airtel की छुट्टी 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo