GM Lu Weibing के एक टीज़र के अनुसार, Redmi Note 11 बहुत जल्द चीन में लॉन्च हो सकता है। Redmi Note 11 लाइनअप के बारे में Weibo साइट पर एक टीज़र पोस्ट किया गया है, लेकिन अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कैसे होंगे। हालांकि माना जा रहा है कि यह फोन इस महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है। Redmi Note 10 सीरीज के फोन लॉन्च होने के बाद से ही भारत में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। उनके पास सभी हाई-एंड फीचर्स हैं और ये फोंस आपके बजट के अनुकूल प्राइस पर उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel, Vi और Jio के सस्ते प्लान: Rs 39 से लेकर Rs 49 की कीमत में आने वाले बेहद सस्ते प्लांस
Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर ने Weibo साइट पर Redmi Note 11 स्मार्टफोन के लॉन्च का संकेत देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि Redmi Note 10 सीरीज के लॉन्च की एक तस्वीर के साथ यह अक्टूबर काफी व्यस्त महीना होने वाला है। जिससे साफ हो जाता है कि Redmi Note 11 सीरीज कुछ ही दिनों में लॉन्च होने वाली है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में इसके बारे में और जानकारी सामने आने वाली है। यह भी पढ़ें: अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई स्पीड डेटा और फ्री में चाहिए ये बेनेफिट्स तो ये प्लान्स सिर्फ आपके लिए ही हैं
कंपनी ने Redmi Note 11 सीरीज के बारे में कुछ खास नहीं बताया, लेकिन एक टिप्सटर ने लीक किया कि सीरीज का एक हाई-एंड वेरिएंट 120 W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आ सकता है। अभी तक यह सुविधा केवल Mi MIX 4 और Xiaomi 11T PRO मॉडल में ही उपलब्ध है। संबंधित Redmi Note 10 Pro सीरीज में 67W फास्ट चार्ज सपोर्ट है। हालांकि, Redmi Note 11 सीरीज के फोन 120W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। यह भी पढ़ें: जियो धमाका प्लान्स: डेली डेटा लिमिट नहीं… रोजाना जितना डेटा चाहिए उतना इस्तेमाल करें..!