Xiaomi ब्रांड हाल ही में Redmi Note 10 सीरीज को बढ़ाने के लिए एक नया Redmi Note 10 Lite स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कई स्रोतों से ऐसी भी खबरें हैं कि Redmi Note 10 Lite मॉडल Redmi Note 9 मॉडल के री-ब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च होगा। भारत में, Redmi Note 10 सीरीज के मॉडल में Redmi Note 10, Note 10S, Note 10 Pro, Note 10T 5G, Note 10 Pro Max शामिल हैं। Xiaomi के सभी स्मार्टफोन्स में से Redmi Note 10 सबसे लोकप्रिय सीरीज है। Redmi Note 10 Lite मॉडल इस सीरीज के लाइनअप को बढ़ाने वाला है। इसे भी पढ़ें: Airtel, Vi और Jio के सस्ते प्लान: Rs 39 से लेकर Rs 49 की कीमत में आने वाले बेहद सस्ते प्लांस
इस मॉडल में स्नैपड्रैगन 720G चिपसेट होगा। इसमें 8nm SoC क्लॉक स्पीड होगी जो 2.3GHz तक चलेगी। इस मॉडल में 6.67 इंच FHD प्लस डॉट डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होगी। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। इस मॉडल में 16MP का सेल्फी शूटर भी होगा। इस स्मार्टफोन मॉडल में 5,020 एमएएच की बैटरी होगी। इसमें 18W फास्ट चार्ज की सुविधा भी होगी। इस मॉडल में 6GB तक रैम हो सकती है जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile