Redmi K60 Gaming से जुड़ी अहम जानकारी आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

Aafreen Chaudhary द्वारा | पब्लिश किया गया 26 Oct 2022 11:01 IST
HIGHLIGHTS
  • Redmi K60 गेमिंग Redmi K50 गेमिंग के रिप्लेसमेंट के रूप में सामने आएगा

  • Redmi K60 गेमिंग का कोडनेम "Socrates" है

  • IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर 23011310C वाला एक नया Xiaomi डिवाइस दिखाई दिया है

Redmi K60 Gaming से जुड़ी अहम जानकारी आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च
Redmi K60 गेमिंग Redmi K50 गेमिंग के रिप्लेसमेंट के रूप में सामने आएगा

Redmi कथित तौर पर Redmi K60 सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल की रिपोर्ट्स ने Redmi K60 हैंडसेट के बारे में बहुत सारी जानकारी लीक की है। अब, पब्लिकेशन Xiaomiui ने Redmi K60 गेमिंग के प्रमुख विवरण साझा किए हैं। डिवाइस Redmi K50 गेमिंग के रिप्लेसमेंट के रूप में सामने आएगा, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट था।

यह भी पढ़ें: अगले साल से 6.1-इंच बेस आईफोन मॉडल को खत्म कर सकता है एप्पल

IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर 23011310C वाला एक नया Xiaomi डिवाइस दिखाई दिया है। पब्लिकेशन का कहना है कि चीन में आने पर डिवाइस को Redmi K60 गेमिंग कहा जाएगा। इसलिए, यह एक गेमिंग-फोकस्ड  स्मार्टफोन होगा।

redmi k50

रिपोर्ट में कहा गया है कि Redmi K60 गेमिंग का कोडनेम "Socrates" है। इससे पता चलता है कि डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 द्वारा संचालित है, जिसके इस साल नवंबर में आधिकारिक होने की उम्मीद है। दुर्भाग्य से, पब्लिकेशन ने Redmi K60 गेमिंग के स्पेक्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसा लगता है कि चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि यह 100W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Redmi K50 गेमिंग चीनी बाजार के लिए एक्स्क्लूसिव रहा। हालाँकि, POCO F4 GT नाम का इसका रीब्रांडेड वर्जन वैश्विक बाजार में जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें: एप्पल ने आईओएस 16.1 में 'क्लीन एनर्जी चार्जिग' फीचर जोड़ा

पब्लिकेशन का दावा है कि Redmi K60 Gaming खासतौर से चीनी बाजार के लिए आएगा। यह डिवाइस के मॉडल नंबर से अनुमान लगाया जा सकता है कि यह 2023 के पहले क्वार्टर में आ सकता है। डिवाइस के वैश्विक और भारतीय वर्जनन को IMEI डेटाबेस में नहीं देखा गया है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वे मौजूद हैं या नहीं। हालाँकि, हम मानते हैं कि वैश्विक बाजार के लिए एक POCO F5 GT मॉडल हो सकता है, जो K60 गेमिंग के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में आ सकता है।

Aafreen Chaudhary
Aafreen Chaudhary

Email Email Aafreen Chaudhary

Follow Us Facebook Logo Facebook Logo

About Me: Enjoying writing since 2017... Read More

WEB TITLE

Redmi K60 Gaming main details appeared online via IMEI database

Advertisements

ट्रेंडिंग टेक न्यूज़

Advertisements

लेटेस्ट लेख सारे पोस्ट देखें

VISUAL STORY सारे पोस्ट देखें