Redmi A3 Sale: 5000mAh बैटरी वाले बेहद सस्ते Redmi फोन की पहली सेल आज, देखें लॉन्च ऑफर
रेडमी ने अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A3 को पिछले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।
आज से देश में इस डिवाइस की पहली सेल शुरू हो रही है।
नया नवेला रेडमी ए3 स्मार्टफोन 6.7-इंच LCD डिस्प्ले के साथ आता है।
रेडमी ने अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A3 को पिछले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन एक नए डिजाइन के साथ आता है। इसमें एक सरक्युलर कैमरा आइलैंड और 90Hz डिस्प्ले दी गई है। इसकी कुछ अन्य खासियतों में मीडियाटेक प्रोसेसर, ड्यूलर कैमरे और एक बड़ी बैटरी शामिल है। आज से देश में इस डिवाइस की पहली सेल शुरू हो रही है। कम्पनी ने इस फोन पर कुछ लॉन्च ऑफर्स की घोषणा की है जिनके जरिए आप इसे बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए अब हैंडसेट की कीमत, ऑफर्स और पूरे स्पेक्स को देखते हैं।
Redmi A3: Price, Offers
रेडमी ए3 के 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस्ट वेरिएन्ट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 7,299 रुपए रखी गई है। वहीं 4GB रैम वर्जन को 8,299 रुपए में पेश किया गया है। इसके अलावा हाई-एंड 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 9,299 रुपए में आया है।
ऑफर्स की बात करें तो जिन लोगों के पास पुराने डिवाइस हैं वे कुछ एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं। इस ऑफर के साथ डिवाइस को मात्र 6,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन्स - लेक ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और ऑलिव ग्रीन में उपलब्ध है। यह डिवाइस Infinix Smart 8 HD, Tecno Spark Go 2024, Motorola Moto Go4 और अन्य को टक्कर देता है।
Redmi A3: Specifications
नया नवेला रेडमी ए3 स्मार्टफोन 6.7-इंच LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्क्रीन में HD+ रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिस्प्ले पर वॉटर-ड्रॉप नॉच में 5MP सेल्फी कैमरा शामिल है। फोन के बैक पर ड्यूल-रियर कैमरा है जिसमें 8MP AI मेन लेंस और एक सेकेंडरी सेंसर शामिल है।
यह डिवाइस मीडियाटेक हीलिओ G36 चिपसेट से लैस है जिसे 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस डिवाइस में एक 5000mAh बैटरी लगी हुई है जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉइड 13 OS पर काम करता है।