Redmi 17 सीरीज की कीमत का खुलासा! जानिए भारत में कितना होगा 10,000mah बैटरी वाले फोन का दाम
Redmi ने हाल ही में भारत में अपने नए Redmi 17 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की पुष्टि की है। कंपनी इस सीरीज के तहत एक से ज्यादा मॉडल बाजार में उतार सकती है। लॉन्च से पहले एक चर्चित टिप्स्टर ने Redmi 17 और Redmi Note 17 Pro की संभावित भारतीय कीमतों की जानकारी शेयर की है। हालांकि, Xiaomi ने अभी इन कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
SurveyRedmi 17 की संभावित कीमत
टिप्स्टर Abishek Yadav के अनुसार, Redmi 17 की भारत में शुरुआती कीमत करीब 25,000 रुपये हो सकती है। इसके बेस मॉडल में 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। वहीं, फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला हाई-एंड वेरिएंट 30,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है।
Redmi Note 17 Pro की कीमत कितनी होगी?
लीक के मुताबिक, Redmi Note 17 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,000 रुपये हो सकती है। इसके 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 42,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
प्रोसेसर की बात करें तो Redmi 17 में नया Qualcomm चिपसेट मिलने की जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार, इसमें Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। दूसरी ओर, Redmi Note 17 Pro में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।
हालांकि, Xiaomi ने अभी तक प्रोसेसर समेत फोन के अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में इन जानकारियों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
Redmi Note 17 Pro Max 5G भी होगा लॉन्च
Xiaomi भारत में Redmi Note 17 Pro Max 5G को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग लैंडिंग पेज भी लाइव किया गया है। लीक के मुताबिक, Redmi Note 17 Pro Max 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल होने की उम्मीद है।
आधिकारिक कीमत का अभी इंतजार
फिलहाल Xiaomi ने Redmi 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में कीमतों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में सामने आई कीमतों को फिलहाल संभावित माना जाना चाहिए। लॉन्च के समय कंपनी की ओर से वास्तविक कीमतें अलग हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Nothing का फोन खरीदना होगा और भी महंगा! इन 3 स्मार्टफोन्स की कीमत में फिर बढ़ोतरी की तैयारी
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
