Nothing का फोन खरीदना होगा और भी महंगा! इन 3 स्मार्टफोन्स की कीमत में फिर बढ़ोतरी की तैयारी
Nothing ने भारत में मार्च में Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को लॉन्च किया था। इसके बाद Carl Pei के नेतृत्व वाली टेक कंपनी ने एंट्री-लेवल सेगमेंट में Nothing Phone (4b) को पेश किया। अब इन स्मार्टफोन्स की कीमतों को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में कंपनी ने Nothing Phone (4a) सीरीज के दोनों मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी दो महीनों के अंदर दूसरी बार इन स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही सबसे किफायती मॉडल Nothing Phone (4b) भी काफी महंगा हो सकता है। माना जा रहा है कि इन प्राइस हाइक्स की वजह स्मार्टफोन इंडस्ट्री में चल रहा RAM संकट है, जिसके कारण कई OEM कंपनियां अपने डिवाइसेज की कीमत बढ़ा रही हैं।
SurveyNothing Phone (4a), Phone (4a) Pro और Phone (4b) की नई संभावित कीमतें
टिप्स्टर Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) ने X पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि लंदन की कंपनी Nothing, Phone (4a) और Phone (4a) Pro के साथ Phone (4b) की कीमतों में भी दोबारा इजाफा कर सकती है। लीक के अनुसार, तीनों हाल में लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी होगी और यह इजाफा 5,000 रुपये तक हो सकता है।
Exclusive: Price hike alert 🚨
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) September 2, 2026
Nothing increases the price of their Phone 4a series by upto ₹5k:
4a Pro:
8/128GB: ₹49,999 → ₹54,999
8/256GB: ₹54,999 → ₹57,999
4a:
8/128GB: ₹42,999 → ₹44,999
8/256GB: ₹46,999 → ₹49,999
12/256GB: ₹49,999 → ₹50,999
(4b):
8/128GB:… pic.twitter.com/rcxxyKc8DY
Nothing Phone (4a): दावे के मुताबिक, कीमत बढ़ने के बाद Nothing Phone (4a) के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 44,999 रुपये हो जाएगी। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट 49,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 50,999 रुपये में आ सकता है।
Nothing Phone (4a) Pro की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत बढ़कर 54,999 रुपये होने की उम्मीद है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 57,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है।
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Nothing Phone (4b) में देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 5,000 रुपये बढ़कर 39,999 रुपये हो सकती है। तीनों स्मार्टफोन्स में Phone (4b) को सबसे बड़े प्राइस हाइक वाले मॉडल्स में शामिल किया गया है। दूसरी तरफ, Nothing Phone (4a) के बेस वेरिएंट पर सबसे कम 1,000 रुपये की बढ़ोतरी होने की बात कही गई है।
पहले भी बढ़ चुकी है कीमत
Nothing Phone (4a) सीरीज के लिए यह पहला प्राइस हाइक नहीं होगा। इससे पहले जुलाई के आखिर में कंपनी ने Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।
फिलहाल Nothing की ओर से इन संभावित नई कीमतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए लीक में सामने आई कीमतों को अभी अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: न कोई बड़ा स्टार न भारी सस्पेंस, फिर भी 8 एपिसोड की इस सीरीज का OTT पर रौला, IMDb पर मिली 9 की रेटिंग
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
