न कोई बड़ा स्टार न भारी सस्पेंस, फिर भी 8 एपिसोड की इस सीरीज का OTT पर रौला, IMDb पर मिली 9 की रेटिंग

न कोई बड़ा स्टार न भारी सस्पेंस, फिर भी 8 एपिसोड की इस सीरीज का OTT पर रौला, IMDb पर मिली 9 की रेटिंग

OTT पर यूँ तो आपको बोहोत कुछ हर हफ्ते देखने को मिलता है। लेकिन कुछ वेब सीरीज़ ऐसी भी हैं जिनकी कहानी तो छोटी है, मगर उनकी कहानियों ने दर्शकों के दिल में बहुत बड़ी जगह बनाई हुई है। जिस कहानी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो कहानी भी कुछ इसी तरह है। हाल ही में Waves OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई इस सीरीज़ का नाम ‘Hello! Hum Bol Rahe Hain’ है। इस सीरीज़ ने बखूबी दर्शकों और समीक्षकों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अभ्यांक-आनंद की जोड़ी द्वारा लिखी और उन्हीं के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में राजनीति, परिवार और दोस्ती के मिक्स इमोशंस और ड्रामा को दिखाया गया है। इस मूवी की एक टैगलाइन भी है “किसी एक की किस्मत बदलने के लिए हजारों की किस्मतें बदलती हैं” जो इस पूरी कहानी का सार पेश करती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है सीरीज की कहानी

कहानी की शुरुआत दिशाहीन जीवन जीने वाले तीन दोस्त पप्पू, पवन और पिंटू के इर्द-गिर्द घूमती है। पप्पू को एक लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन यही प्यार उसे और भी ज़्यादा उलझा देता है। इस प्यार के कारण पप्पू के परिवार वाले उसका विरोध करते हैं, दोस्त मज़ाक उड़ाते हैं और तो और पप्पू भी खुद को बहुत खोया-खोया महसूस करता है। इस कहानी में राजनितिक साज़िशें भी शामिल हैं। एक स्टिंग ऑपेरशन और सत्ता के खेल में पप्पू के फंस जाने की वजह से अब उसकी किस्मत ही नहीं, बल्कि कई लोगों की ज़िंदगियाँ दाव पर लग जाती हैं।

सीरीज की स्टार कास्ट

प्रतिभा तिवारी, सुष्मिता मुखर्जी, यशपाल शर्मा, निलय मिताश, इश्तियाक खान और दया शंकर पांडे जैसे अनुभवी कलाकारों ने इस मूवी में अपनी भूमिका निभाई है। निर्देशक जोड़ी ने इसे परिवार और राजनीतिक ड्रामा का ताजा अंदाज देने की कोशिश की है। हलकी-फुलकी कॉमेडी और गंभीर मुद्दों वाली यह मूवी दर्शकों को लाहलहोट करने के साथ ही उन्हें सोचने पर भी मजबूर कर देती है।

कहां देखें यह सीरीज?

आलोचकों का कहना है कि बिना बड़े स्टार्स के भी मजबूत कहानी और अच्छे अभिनय के दम पर यह सीरीज अपनी जगह बना रही है। 24 जुलाई को रिलीज हुई यह वेब सीरीज वेव्स ओटीटी पर उपलब्ध है और दर्शक इसे परिवार के साथ देखने लायक बता रहे हैं। इसके कुल 8 एपिसोड हैं और IMDb पर इसे 10 में से 9 की धमाकेदार रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें: 1 सितंबर से बढ़ गई इन Smartphones, Tablets और Smart TV की कीमतें, 10 हजार तक हुए महंगे

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile