सितंबर की शुरुआत स्मार्टफोन और गैजेट्स खरीदने वालों के लिए महंगी साबित हुई है। Xiaomi, Vivo और Oppo समेत कई बड़े ब्रैंड्स ने अपने स्मार्टफोन और टैबलेट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। Xiaomi के कुछ स्मार्ट टीवी भी अब पहले से महंगे मिलेंगे। प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर अधिकतम 10 हजार रुपये तक और मिड-प्रीमियम मॉडल्स पर 3 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है। All India Mobile Retailers Association (AIMRA) के मुताबिक, बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। ऐसे में अगर आपकी विशलिस्ट में इनमें से कोई डिवाइस है, तो खरीदारी से पहले नई कीमत जरूर देख लें।
SurveyXiaomi के 14 प्रोडक्ट्स हुए महंगे
Xiaomi ने कुल 14 प्रोडक्ट्स की कीमतों में बदलाव किया है। कंपनी का इस साल लॉन्च हुआ QD Mini LED Smart TV S 2026 का 55-इंच मॉडल पहले 52,999 रुपये में आता था, जिसकी कीमत अब 54,999 रुपये हो गई है। यानी इसमें 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
इसके अलावा Xiaomi Pad 8 भी महंगा हो गया है। इसका 12GB RAM वेरिएंट अब 46,999 रुपये का है, जो पहले के मुकाबले 3 हजार रुपये ज्यादा है। Xiaomi के सब-ब्रैंड Redmi के कई स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं।
Vivo T5x और Oppo Find X9 सीरीज पर भी असर
Vivo T5x के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इसके सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत में 4 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है। दूसरी ओर, Oppo Find X9 सीरीज के X9s और X9 Ultra मॉडल भी अब महंगे हो गए हैं। X9 Ultra की कीमत में सबसे ज्यादा 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
आगे और बढ़ सकती हैं कीमतें
गैजेट्स की कीमतों में यह बढ़ोतरी यहीं रुकने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। आने वाले समय में कुछ और ब्रैंड्स भी अपने डिवाइसेज के दाम बढ़ा सकते हैं। Apple के iPhone की कीमत बढ़ने की अटकलें भी पिछले कई दिनों से लगाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Philips S7221 5G vs Vivo Y31T 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
