20 अप्रैल को भारत में लॉन्च हो सकता है Redmi का धुआंधार फोन, बजट सेगमेंट में फोन को देगा सीधी टक्कर

Highlights

20 अप्रैल को लॉन्च होगा Redmi 10A

13MP कैमरा से लैस होगा Redmi 10A

Redmi 10A की कीमत हो सकती है Rs 10,000 के अंदर

रेडमी 10ए (Redmi 10A) को हाल ही में चीनी बाज़ार में लॉन्च किया गया है और अब फोन को इस महीने भारत में लॉन्च करने की खबरें सामने आ रही हैं।

Passionate Geekz की रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi 10A को 20 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन दो वेरिएंट में आएगा जिसमें एक 3GB + 32GB स्टोरेज व दूसरा 4GB + 64GB स्टोरेज ऑफर करेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को ब्लू, ब्लैक और ग्रे कलर में पेश किया जाएगा। Redmi 10A को भारत में Rs 10,000 के अंदर पेश किए जाने की उम्मीद है। याद दिला दें, 4GB और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 649 Yuan करीब Rs 7,740 रखी गई थी। दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है जिसकी कीमत 799 Yuan लगभग Rs 9,500 है। इसके अलावा, डिवाइस के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 Yuan करीब Rs 10,720 है।

Redmi 10A स्पेक्स

Redmi 10A में 6.53 इंच की वॉटर-ड्रॉप नौच HD+ डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। डिस्प्ले 400 निट्स मैक्सिमम ब्राइटनेस के साथ आती है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।

स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G25 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है। इसे 4GB/6GB रैम व 64GB/128GB स्टोरेज का साथ दिया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा, फोन के बैक पर 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

इसके अलावा, फोन में 5000mAh की बैटरी मिल रही है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन एंडरोइड 11 OS (Android 11 OS) पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है।

फोन को चार्जिंग व डाटा ट्रान्सफर के लिए माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm ऑडियो जैक मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस ड्यूल-सिम, 4G, WiFi (2.4GHz केवल), ब्लुटूथ 5.0, GPS, AGPS ऑफर करता है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles