5000mAh बैटरी वाले फोंस पर Amazon दे रहा है तगड़ा ऑफर, 14 अप्रैल तक चल रही है सेल
14 अप्रैल तक चलेगी Amazon Fab Phone Fest Sale
Redmi 9A Sports और Tecno POP 5 LTE पर मिल रहा है ऑफर
सेल के दौरान SBI कार्ड पर मिलेगा 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

अमेजन (Amazon) पर Fab Phone Fest Sale चल रही है। यह सेल 14 अप्रैल तक चलने वाली है। सेल के दौरान कई बढ़िया स्मार्टफोंस (smartphones) पर डिस्काउंट मिल रहा है जिनमें टेकनो (Tecno), रेडमी (Redmi) के फोंस भी शामिल हैं। आज हम इन फोंस पर मिल रहे बढ़िया ऑफर (best offer) के बारे में बता रहे हैं।
Redmi 9A Sports की कीमत और ऑफर
Redmi 9A Sports दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन के 2GB+32GB वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है जबकि 3GB+32GB वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये है। फोन को आप कोरल ग्रीन और कार्बन ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं। यहां से खरीदें
Redmi 9A Sports को सेल के दौरान SBI कार्ड से खरीदने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन को एक्स्चेंज ऑफर में खरीदने पर 6,600 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फोन को 329 रूपये प्रति माह की EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
Redmi 9A Sports फीचर्स
रेडमी के इस फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी। फोन मीडियाटेक हीलियो G25 ऑक्टाकोर प्रोसेसर प्रॉसेसर पर काम करता है। फोन के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस को दो 4G सिम कार्ड दिए गए हैं। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Tecno POP 5 LTE की कीमत और ऑफर
Tecno Pop 5 LTE एक ही स्टोरेज वेरिएंट में आता है जो 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन की कीमत 6,599 रुपये है। फोन को डीप सी लास्टर और आइस ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। डिवाइस को SBI कार्ड से खरीदने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन को 311 रूपये प्रति माह की EMI पर खरीद सकते हैं। यहां से खरीदें
Tecno POP 5 LTE फीचर्स
ड्यूल-सिम Tecno Pop 5 LTE में 6.52 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 720×1,560 पिक्सल है और यह डॉट नौच डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 480 nits है। बजट फोन (budget phone) एंडरोइड 11 गो पर आधारित HiOS 7.6 पर काम करता है।
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile