Redmi 10 2022 को ग्लोबल बाजार में बिना ज्यादा शोर शार किये चुपके से ही लॉन्च कर दिया है। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो 90Hz डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल क्वाड कैमरा और एक बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है, Redmi ने ग्लोबल बाजार में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करके की स्मार्टफोंस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि फोन को यानि Redmi 10 2022 को August 2021 में लॉन्च किये गए Redmi 10 के जैसे ही स्पेक्स के साथ लॉन्च किया गया है, ऐसा भी कह सकते हैं कि दोनों ही फोन आपस में एक दूसरे से मिलते हैं। आइए जानते है कि Redmi 10 2022 को कैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया गया है।
Redmi 10 2022 में एक 6.5-इंच का पंच-होल डिस्प्ले है जो FHD+ रिज़ॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 405 ppi पिक्सेल डेन्सिटी के अलावा गोरिला ग्लास 3 की सुरक्षा से लैस है। इतना ही नहीं फोन में आपको MediaTek Helio G88 चिपसेट दिया जा रहा है, जो 4GB रैम की सपोर्ट और 128GB तक की स्टॉरिज के साथ एक बढ़िया डिवाइस बन जाता है। इस स्टॉरिज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। हालांकि इसके अलावा फोन में आपको एंड्रॉइड 11 पर पर आधारित MIUI 12.5 कस्टम स्किन भी फोन में मिल रही है, जो इसे एक अच्छा लुक प्रदान करती है।
स्मार्टफोन में कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि फोन के फ्रन्ट पर आपको एक 8-मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिल रहा है। हालांकि अगर हम बैक पर चले जाएँ तो यहाँ आपको एक 50-मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप नजर आ जाने वाला है। फोन में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा, 120-डिग्री 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
फोन में एक 5,000mAh की बैटरी मौजूद है जो 18W फास्ट चार्जिंग और 9W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस के रिटेल पैकेज में 22.5W का चार्जर शामिल है। यह 9W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Redmi 10 2022 तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में लिया जा सकता है, फोन को कार्बन ग्रे, पेबल व्हाइट और सी ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
Redmi 10 2022 के भारत लॉन्च को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि आपको याद ही होगा कि अभी हाल ही में देश में Xiaomi ने अपने Redmi Note 11 और Redmi Note 11S लॉन्च किये हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile