हो गई पुष्टि! ये रहा Realme के 10000mAh की बैटरी वाले फोन का लॉन्च टाइमफ्रेम, फोन में होंगे सबसे दमदार स्पेक्स और फीचर

हो गई पुष्टि! ये रहा Realme के 10000mAh की बैटरी वाले फोन का लॉन्च टाइमफ्रेम, फोन में होंगे सबसे दमदार स्पेक्स और फीचर

अभी इस साल की शुरुआत में Realme की और से GT Series के एक कॉन्सेप्ट फोन को दिया गया था, 10000mAh की बैटरी के साथ दिखाया गया था। हालाँकि, इसके अलावा कंपनी ने पिछले हफ्ते अपने 15000mAh की बैटरी वाले कॉन्सेप्ट फोन को भी दिखा दिया था। हालाँकि, एक बार फिर से कंपनी के 10000mAh की बैटरी वाले फोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है। असल में, Weibo पर एक नए पोस्ट को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Realme के Vice President और President for Global Marketing, Xu Chase ने यह जानकारी दे दी है कि Realme के 10000mAh की बैटरी वाले फोन को कंपनी अगले साल लॉन्च कर सकती है। इसका मतलब है कि अब आधिकारिक तौर पर यह सामने आ चुका है कि कंपनी अपने 10000mAh की बैटरी वाले फोन को कब लॉन्च करने वाली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कब लौन्चं हो रहा Realme का 10000mAh की बैटरी वाला फोन

अगर हम Realme के Vice President Xu Chase की बात करें तो इन्होने यह बता दिया है कि Realme अपने 10000mAh की बैटरी वाले फोन को 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। हालाँकि, उन्हीने अभी तक के लिए डिवाइस को लेकर या इसमें क्या होने वाला है को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।

15000mAh की बैटरी वाला Realme Phone

पिछले कुछ समय से Realme के एक अन्य फोन यानी 15000mAh की बैटरी वाले कॉन्सेप्ट फोन को लेकर काफी चर्चा चल रही हैं। इस फोन को रियलमी की और से चीन के बाजार में शोकेस भी कर दिया गया है। इस प्रोटोटाइप को अगर देखा ए तो इसमें 100 फीसदी सिलिकॉन Anode Battery मिलने वाली है। जो 1200Wh/L रिकॉर्ड एनर्जी डेंसिटी के साथ आने वाली है। इसके अलावा यह सब आपको Realme Phone में केवल और केवल 9mm थिकनेस में मिलने वाला है।

10000mAh की बैटरी वाला फोन कितना थिक होगा?

अगर 10000mAh की बैटरी वाले फोन को देखते हैं तो ऐसा मना जा रहा है कि इस फोन में भी एक बड़ी बैटरी होने वाली है, हालाँकि इसमें आपको केवल और केवल 8.5mm थिकनेस ही मिलने वाली है। इसके अलावा इस फोन का वजन केवल और केवल 210 ग्राम के आसपास हो सकता है। हालाँकि, फोन के फाइनल मोनिकर को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

October में चीन में लॉन्च हो सकता है Realme का एक अन्य फोन

अगर Realme को देखा जाये तो ऐसा भी माना जा रहा है कि यह October में चीन के बाजार में अपनी Realme GT 8 Series को भी लॉन्च कर सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी Realme Neo 8 लाइनअप पर भी काम कर रही है। कुछ हालिया रिपोर्ट ऐसा कहती हैं कि Realme Neo 8 को कंपनी एक OLED LTPS 1.5K रेजोल्यूशन स्क्रीन पर लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा फोन में एक अल्ट्रासोनिक इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। इसके साथ साथ फोन में एक 8000mAh की बैटरी भी मिल सकती है। इस फोन को Dimensity 9500e और स्नेपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।

क्या इसी फोन को कंपनी 10000mAh की बैटरी पर लॉन्च कर सकती है?

हालाँकि, अभी यह देखना बाकी है कि क्या आखिर 10000mAh की बैटरी के साथ आने वाला फोन ही Realme Neo 8 हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी इस फोन को किसी अन्य नाम के साथ लॉन्च करे। इस फोन की सीधी टक्कर 10000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Honor Power 2 से होने वाली है। फोन में Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलता है।

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही जानें क्या iPhone 16e के आगे टिक पायेगा Samsung Galaxy S25 FE 5G, प्राइस, स्पेक्स और फीचर्स की तुलना

साभार:

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo