इसे फोन कहें या पॉवरबैंक! Realme के आगामी फोन में होगी 15000mAh की जम्बो बैटरी.. 50 घंटे नॉनस्टॉप चलेगी वीडियो
अभी कुछ समय पहले ही सामने आया था कि Realme की और से एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम किया जा रहा है जिसमें कंपनी 10000mAh की बैटरी रख सकती है। इसे लेकर कंपनी ने एक टीजर भी जारी किया था। हालाँकि, अब एक नई खबर इससे भी बड़ी बैटरी की जानकारी दे रही है। आइये जानते है इंटरनेट पर आ रही नई जानकारी कितनी बड़ी बैटरी की जानकारी दे रही है। क्या वाकई Realme के आगामी फोन में एक 15000mAh की बैटरी हो सकती है?
एक नए टीजर को देखा जाये, जिसे कंपनी की और से एक टीजर में दिखाया गया है। Realme की और से उसके आगामी फोन में एक 15000mAh की बैटरी को जगह दी जा सकती है। इस टीजर में सामने आई इमेज को देखा जाये तो इसमें जो फोन दिखाई दे रहा है, उसपर 15000mAh लिखा है, इससे ही यह संकेत मिलता है कि फोन में एक बड़ी और सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। अगर यह सच होता है कि जाहिर तौर पर Realme बैटरी स्मार्टफोन्स की एक नई परिभाषा लिखने वाली है।
Realme का नया कॉन्सेप्ट फ़ोन?
अगर नए टीजर को सच मान लिया जाये तो ऐसा कहा जा सकता है कि Realme के आगामी फोन में जो बैटरी मिलने वाली है, वह इस समय बाजार में मौजूद बहुत से Rugged Phones से कहीं ज्यादा हो सकती है। हालाँकि, ये फोन्स डिजाईन के मामले में कुछ अलग और बैटरी के चलते कुछ अजीब भी होते हैं। हालाँकि, टीजर इमेज में यह भी देखा जा सकता है कि Realme Phones आमतौर पर इतने थिक नहीं होते हैं। इससे बड़ी बैटरी का संकेत तो मिलता ही है।
क्या कहती है कंपनी
कंपनी का कहना है कि इस फोन से यूजर्स को 50 घंटे के नॉनस्टॉप वीडियो स्ट्रीमिंग समय मिलने वाला है। हालाँकि, सुनने में यह बड़ा ही नया और अजीब लग रहा है लेकिन इतनी बड़ी बैटरी होने से इसका संभव होना भी तय ही माना जा सकता है।
कुछ समय पहले भी एक कॉन्सेप्ट फोन दिखा चुकी है Realme
इसके अलावा अगर आप Realme के शोधों को फॉलो करते हैं तो आपको May का भी एक वाकिया याद होगा, जब कंपनी ने एक GT Concept Phone को 10000mAh की बैटरी के साथ दिखाया था। अभी तक यह फोन कहीं भी रिलीज़ नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि कंपनी के कॉन्सेप्ट अभी तक मात्र कॉन्सेप्ट हो रहे हैं।
क्या डिजाईन में किये जायेंगे बड़े बदलाव?
अभी के लिए अगर इसी फोन को देखा जाये तो यह देखने में ज्यादा मोटा भी नहीं लग रहा है, यह लगभग लगभग 8.5mm के आसपास ही नाहर आ रहा है और इसका वजन भी 200 ग्राम से कुछ ज्यादा होने की संभावना है। हालाँकि, कंपनी ने इसे लेकर कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है। अब देखना होगा कि आखिर 15000mAh की बैटरी वाला फोन देखने में कैसा लगने वाला है।
27 अगस्त को आएँगी ज्यादा डिटेल्स
अभी के लिए 10000mAh की बैटरी वाले फोन के जैसे ही इस फोन को भी इस बड़ी बैटरी के साथ एक कॉन्सेप्ट फोन की तरह ही देखना चाहिए। इसका मतलब यह भी है कि यह तकनीकी इतनी जल्दी हाथों में नहीं होने वाली है। हालाँकि, Realme ने ऐसा कहा है कि वह 27 August को इसे लेकर ज्यादा डिटेल्स देने वाला है।