Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट आई सामने, 7000mAh बैटरी और बहुत कुछ, जानें सभी डिटेल्स

Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट आई सामने, 7000mAh बैटरी और बहुत कुछ, जानें सभी डिटेल्स

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme जल्द ही भारत में अपनी नई P-सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने घोषणा की है कि Realme P4 Lite 5G इस सप्ताह भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का 5G वर्जन होगा, जिसे भारत में 24 फरवरी को पेश किया गया था. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई प्रमुख फीचर और स्पेसिफिकेशन भी कन्फर्म कर दिए हैं, जिनमें इसकी बड़ी बैटरी और प्रोसेसर शामिल हैं.

Realme P4 Lite 5G लॉन्च डेट और उपलब्धता

Realme ने पुष्टि की है कि Realme P4 Lite 5G को 19 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर भारत में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. फोन को दो कलर ऑप्शन Mosaic Blue और Mosaic Green में पेश किया जाएगा.

Realme P4 Lite 5G बैटरी और डिजाइन

कंपनी के अनुसार Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 1.47 दिन तक का बैकअप दे सकती है. डिजाइन की बात करें तो फोन में ड्यूल-टोन रियर पैनल मिलेगा. इसमें अलग-अलग रंग के ब्लॉक दिखाई देते हैं, जिसे कंपनी ColorPop डिजाइन कह रही है.

फोन के पीछे ड्यूल Matrix AI कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा. इसके साथ एक अतिरिक्त कट-आउट भी दिखाई देता है, जिसमें संभवतः लाइट सेंसर दिया गया होगा. फोन की मोटाई 8.4mm बताई गई है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Realme P4 Lite 5G में octa-core MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया जाएगा, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है. हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें Airflow Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया लगभग 5300 sq mm बताया गया है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन चार साल तक “Zero Lag” अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है. फोन में AI Boost फीचर भी होगा, जो परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करने में मदद करेगा.

डिस्प्ले और अन्य फीचर

Realme P4 Lite 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसकी 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस बताई गई है. डिवाइस को IP64 रेटिंग मिलेगी, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा फोन MIL-STD-810H शॉक रेजिस्टेंस के साथ भी आएगा. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलेगा. स्टोरेज के लिए फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का Tower AC..30 सेकंड में घर को बना देगा शिमला, देखें प्राइस और खूबियाँ

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo