7200mAh की बैटरी के साथ इस देश में लॉन्च हुआ Realme Neo 7 Turbo स्मार्टफोन, कैमरा, डिजाइन, परफॉरमेंस और प्राइस की डिटेल्स देखें
Realme Neo 7 Turbo स्मार्टफोन को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।
Realme का यह फोन 7200mAh की बैटरी के साथ आता है।
Realme ने फोन को Dimensity 9400e प्रोसेसर पर लॉन्च किया है।
Realme के नए फोन का प्राइस इसका कैमरा और डिजाइन कैसा है।
Realme ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में अपने नए फोन Realme Neo 7 Turbo को लॉन्च कर दिया है। Realme का नया फोन MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप भी मिलता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा भी मिलता है। डिस्प्ले पर कंपनी ने 1.5K रेजोल्यूशन के साथ साथ 144Hz रिफ्रेश रेट भी दिया है। Realme Neo 7 Turbo स्मार्टफोन में कंपनी ने 7200mAh की बैटरी मिलती है जो 100W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। इस फोन में IP69+IP68+IP66 रेटिंग से लैस है।
Realme Neo 7 Turbo का प्राइस क्या है?
नए Realme Phone को कंपनी ने 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज के साथ 1099 CNY में लॉन्च किया है, भारतीय रुपयों में यह फोन 23000 रुपये में मिलता है। इसके अलावा फोन के 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज के अलावा 16GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल के साथ साथ 16GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल में क्रमश: CNY 2299 यानि लगभग लगभग 26000 रुपये, CNY 2299 यानि लगभग लगभग 29000 रुपये और CNY 2699 यानि लगभग लगभग 32000 रुपये मिलते हैं।
Realme के इस फोन को इस समय चीन के बाजार में खरीदा जा सकता है, यह आपको Transparent Black और Transparent Gray कलर में मिल जाने वाला है। अभी के लिए इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि फोन को इंडिया के बाजार में कब तक लॉन्च किया जाने वाला है।
Realme Neo 7 Turbo के स्पेक्स और फीचर
Realme के इस फोन में आपको एक 6.80-इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा फोन में आपको MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर मिलने वाला है। फोन में 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टॉरिज मिल रही है। इस फोन में आपको सेमी-ट्रैन्स्पैरन्ट रियर पैनल मिल रहा है।
कैमरा को देखा जाए तो इस फोन में आपको रियलमी की ओर से एक डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, फोन में 50MP का Sony IMX882 कैमरा मिलता है जो OIS से लैस है। इस फोन में एक 8MP का दूसरा कैमरा भी मिलता है, यह एक अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा है। इस फोन में एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। स्मार्टफोन में Sky Communications System 2.0 मिल रहा है जो वीक कनेक्शन के लिए फोन में मिल रहा है।
हों में एक 7200mAh की बैटरी मिलती है जो 100W की चार्जिंग क्षमता के साथ आती है। कंपनी का ऐसा कहना है कि इस फोन को सिंगल चार्ज में 11.8 घंटे तक वीडियो कॉल में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा Realme के इस फोन में IP69+UP68+Ip66 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट क्षमता मिलती है।