Realme NARZO 80 Pro स्मार्टफोन इंडिया में आया इस नए अवतार में, प्राइस देखकर हिल ही जाएंगे
Realme ने अपने Narzo 80 Pro 5G स्मार्टफोन के Nitro Orange Color वैरिएन्ट को लॉन्च कर दिया है।
Realme के इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है।
इस फोन में आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक स्टॉरिज मिलती है।
Realme ने हाल ही में अपने Realme NARZO 80 Pro और Realme NARZO 80x 5G को लॉन्च किया था। हालांकि, अब कंपनी ने Realme NARZO 80 Pro के नए कलर मॉडल को लॉन्च कर दिया है। ऐसा भी कह सकते है कि Realme का यह फोन नए अवतार में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को आप देख सकते है कि नए Nitro Orange Shade में लॉन्च किया है। आइए इस फोन की डिटेल्स को बारीकी से देखते हैं।
Realme NARZO 80 Pro के नए कलर मॉडल का प्राइस और उपलब्धता
Realme Phone के इस नए Nitro Orange Color स्मार्टफोन को 8GB की रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल और 12GB रैम के साथ साथ 256GB स्टॉरिज मिलती है। आइए अब Realme NARZO 80 Pro के नए कलर वैरिएन्ट के प्राइस को देखते हैं। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को 19,999 रुपये में Racing Green और Speed Silver कलर के साथ आता है। इसके अलावा फोन में आपको 8GB की रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल 21,499 रुपये में Nitro Orange, Racing Green और Speed Silver Color में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन का 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल 23,499 रुपये के प्राइस में मिलता है। इस प्राइस में आपको Nitro Orange और Speed Silver आदि कलर मिल जाते हैं।
Realme Phone के नए कलर वैरिएन्ट पर डिस्काउंट और ऑफर भी
Realme की ओर से इस फोन पर आपको 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसके अलावा आपको 1000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दिया जा रहा है। आप फोन को Realme के E-Store से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इस फोन को Amazon India से भी इस समय खरीद सकते हैं। यहाँ आपको फोन पर 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिलता है। आप अगर इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप यहाँ से इसे खरीद सकते हैं। यहाँ क्लिक करके खरीदें!
Realme NARZO 80 Pro 5G के स्पेक्स और फीचर
नए Nitro Orange Color को देखते हैं यह आपको Carbon Fibre Inspired डिजाइन मिलता हैक, इसके अलावा आपको orange Accents भी मिलता है। इस कलर वैरिएन्ट में आपको ऑरेंज कलर का ही कैमरा मॉड्यूल और पावर बटन भी मिलता है। इसके अलावा इस फोन के वॉल्यूम रॉकर बटन पर भी ऑरेंज ऐक्सेन्ट देखने को मिलता है।
स्पेक्स को देखते हैं तो इस फोन में आपको वही स्पेक्स मिलते है, जो आपको स्टैन्डर्ड मॉडल में मिलते हैं। इस फोन में आपको एक 6.77-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इस फोन में डिस्प्ले पर आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में आपको Realme UI 6.0 पर आधारित एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलता है।
फोन में एक 50MP का मेँ कैमरा और एक 2MP का दूसरा कैमरा मिलता है। फोन में एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक 6000mAh की बैटरी मिलती है जो 80W की SuperVOOC चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।