Realme Narzo 80 Lite 5G में होगी 6000mAh की बैटरी और कीमत होगी 10 हजार के अंदर, इंटरनेट पर सामने आई बड़ी जानकारी
Realme India के बाजार में अपने सस्ते 5G फोन को लॉन्च कर सकती है।
Realme Narzo 80 Lite को 10000 रुपये के अंदर की कीमत में इंडिया में लॉन्च कर सकती है।
Amazon India पर Realme के इस फोन को लेकर जानकारी सामने आई है।
Realme की ओर से इंडिया के बाजार में अपनी Realme Narzo 80 Series को बढ़ाने की तैयारियों पर काम चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसी सीरीज में अपने एक नए एंट्री-लेवल 5G फोन को लॉन्च कर सकती है। अगर Amazon India से सामने आए टीजर को देखते हैं तो यहाँ से आगामी Realme Narzo 80 Lite 5G की जानकारी मिल रही है। इस फोन को इंडिया में बाजार में एक बेहद सस्ते 5G फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसका प्राइस इंडिया में 10000 रुपये के अंदर हो सकता है। आइए जानते है कि फोन को लेकर अभी तक जय जानकारी सामने आई है।
Realme Narzo 80 Lite 5G स्मार्टफोन के मुख्य स्पेक्स की डिटेल्स
Realme के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस बैटरी से Realme के इस फोन को आप 15.7 घंटे के लिए YouTube काम कर सकता है। इसके अलावा इसमें आपको इस बैटरी के साथ 46 घंटे के आसपास का टॉकटाइम भी मिल रहा है। Realme Narzo 80 Lite में आपको रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।
बेहद मजबूत होने वाला है रियलमी का यह फोन
Realme के इस फोन में आपको MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलने वाला है। इसके अलावा आधिकारिक तौर पर यह भी सामने आ चुका है कि Realme Narzo 80 Lite 5G स्मार्टफोन को दो कलर में खरीदा जा सकता है, यह फोन Black और Purple कलर में आ सकता है। इसके अलावा इस फोन में एक रेक्टैंगूलर कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। फोन में डुअल कैमरा को जगह मिलने वाली है। इसके अलावा LED फ्लैश भी कैमरा को सपोर्ट करने के लिए फोन में मौजूद रहने वाली है। इस फोन में आपको राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन भी मिलने वाले हैं।
Realme Narzo 80 Lite स्मार्टफोन का प्राइस हो सकता है बेहद कम
अगर लीक आदि की बात करें तो ऐसा सामने आ रहा है कि Realme Narzo 80 Lite स्मार्टफोन में आपको 2 रैम और एक स्टॉरिज मिलने वाला है। इसका मतलब है कि फोन को 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज के साथ 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन का प्राइस 9,999 रुपये से 11,999 रुपये के बीच होने के आसार हैं। स्मार्टफोन में Realme की ओर से MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में HD+ डिस्प्ले के साथ साथ 50MP का प्राइमेरी कैमरा भी मिल सकता है।
Realme Narzo 80 Lite की लॉन्च डेट क्या होगी?
अभी के लिए Realme Narzo 80 Lite की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आने वाली है।