मात्र 7,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ Realme का 4G फोन, देखें इस नए नवेले फोन के फीचर

Highlights

Realme Narzo 50i Prime को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

काफी हद तक यह स्मार्टफोन Realme C33 से मेल खाता है।

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस Realme 4G फोन की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है।

Realme की ओर से भारत के बाजार में एक नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Realme Narzo 50i Prime को इंडिया के बाजार में एक नए बजट 4G Phone की तरह लॉन्च कर दिया गया है। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि अभी हाल ही में Realme ने अपने Realme C33 को लॉन्च किया था। दोनों ही स्मार्टफोन्स में लगभग लगभग एक जैसे स्पेक्स हैं लेकिन आपको यह भी बता देते है कि दोनों ही फोन्स का कैमरा अलग अलग है। Realme Narzo 50i Prime को जहां 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है, वहाँ Realme C33 को 8,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। आइए जानते है कि आखिर आपको इस लेटेस्ट कैमरा स्मार्टफोन में क्या क्या मिल रहा है। 

Realme Narzo 50i Prime की कीमत और सेल डिटेल्स

Realme Narzo 50i Prime की कीमत 3GB रैम और 32GB स्टॉरिज मॉडल के लिए 7,999 रुपये है, इसके अलावा इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में डार्क ब्लू और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन मौजूद हैं। फोन को Amazon India के साथ साथ Realme की आधिकारी वेबसाइट और ऑफलाइन बाजार से भी खरीदा जा सकता है। 

Realme Narzo 50i Prime के स्पेक्स और फीचर 

यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Realme के इस फोन में आपको एक 6.5-इंच की LCD Screen मिल रही है, इसके अलावा यह HD+ रेजोल्यूशन से लैस है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह एक वाटरड्रॉप नॉच के साथ आने वाली स्क्रीन है, इतना ही नहीं इसमें आपको 60Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। फोन में आपको Unisoc T612 प्रोसेसर मिल रहा है, जो एक एंट्री-लेवल प्रोसेसर है। यही प्रोसेसर आपको Realme C33 में भी देखने को मिल जाने वाला है। हालांकि स्टॉरिज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से आप इसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं। 

Realme का नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है, हालांकि एंड्रॉयड 13 के आने के बाद इसका पुराने OS पर लॉन्च होनी यूजर्स को भा नहीं रहा है। फोन में एक 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में आपको कुल दो कैमरा मिल रहे हैं, एक कैमरा इस फोन में आपको 8MP का मिल रहा है, जो फोन का मेन कैमरा है, इसके अलावा एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी फोन में आपको मिल रहा है।   

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles