Realme Narzo 50i फोन आ रहा है भारत! शानदार फीचर्स वाले इस फोन की कीमत होगी 10 हजार से कम
Realme Narzo 50i के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं
Android 11 (Go Edition) पर काम कर सकता है Realme Narzo 50i
Realme Narzo 50i को भारत में 10,000 रुपये से कम में लॉन्च किया जा सकता है
Realme ने हाल ही में भारत में Narzo 30 सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी ने अलग-अलग कीमतों पर 4G और 5G वेरिएंट के साथ तीन अलग-अलग मॉडल लॉन्च किए हैं। ऐसा लग रहा है कि Realme आने वाले हफ्तों में Narzo 30 की सफलता के बाद अपने एक लेटेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। एक नए लीक के अनुसार, Narzo 50i को जल्द ही भारत लाया जाएगा। कंपनी अब तक ए-सीरीज नारजो फोन (Narzo Phone) को एंट्री-लेवल ऑफर के तौर पर लॉन्च कर चुकी है। लीक हुए स्पेसिफिकेशंस के आधार पर, ऐसा लग रहा है कि Narzo 50i एक एंट्री-लेवल फोन के रूप में बाजार में आ सकती है। आइए जानते हैं फोन के सभी फीचर्स के बारे में… यह भी पढ़ें: 25 अगस्त को सैमसंग लॉन्च करने जा रहा है एक नया 5G फोन, बड़ी बैटरी और क्वाड कैमरा बनाएगा इसे खास
SurveyRealme Narzo 50i के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स (Realem Narzo 50i Leak Specificatios)
Realme Narzo 50i के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। बजट स्मार्टफोन के जल्द ही भारत सहित अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है। टिप्सटर मुकुल शर्मा उर्फ Stufflistings ने दावा किया है कि रियलमी जल्द ही अपना नया बजट फोन लॉन्च करेगी। टिप्सस्टर आगामी रियलमी स्मार्टफोन के स्टोरेज विकल्प और कलर वेरिएंट को सूचीबद्ध करता है। लीक हुए स्पेक्स के मुताबिक हम उम्मीद करते हैं कि Realme Narzo 50i Android 11 (Go Edition) पर काम कर सकता है। क्योंकि लीक हुए कॉन्फ़िगरेशन में से एक में 2GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी है। एक 4GB + 64GB मॉडल भी है जो संभवतः Android 11 चलाएगा। यह भी पढ़ें: Vodafone idea का यह रीचार्ज अगर इस तरह करेंगे तो मिलेगा 1GB एक्सट्रा डाटा
टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया कि Realme डिवाइस को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगा। यह मिंट ग्रीन और कार्बन ब्लैक में उपलब्ध है। डिवाइस के अन्य स्पेसिफिकेशंस फिलहाल ज्ञात नहीं हैं। फोन में एचडी+ डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। यह बैक पर डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। हालांकि, यह केवल लीक रिपोर्ट पर आधारित है। यह भी पढ़ें: मीडियाटेक हीलियो G88 चिपसेट से लैस Redmi 10 हुआ लॉन्च, बजट फोन में प्रीमियम फोन जैसे फीचर हैं मौजूद
Exclusive: Realme is soon going to launch its Narzo 50i in India.
Here are the colour variants and memory variants:
2GB/32GB and 4GB/64GB
Mint Green and Carbon Black.
Feel free to retweet.#Realme #Narzo50i— Mukul Sharma (@stufflistings) August 28, 2021
Realme Narzo 50i क्या हो सकती है कीमत
हालांकि Realme ने अभी तक Narzo 50 सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। अपकमिंग Narzo 50i को भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। जैसे ही हमें इसके बारे में और जानकारी मिलेगी, हम इसे आपके साथ साझा करेंगे। यह भी पढ़ें: अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई स्पीड डेटा और फ्री में चाहिए ये बेनेफिट्स तो ये प्लान्स सिर्फ आपके लिए ही हैं
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
