20 नवंबर को कितने बजे लॉन्च हो रहा Realme GT 8 Pro! पेशकश से पहले ही जान लें इंडिया प्राइस और टॉप फीचर
साल के आखिरी महीनों में स्मार्टफोन मार्केट हमेशा से ही गुलजार होने लग जाता है, और इस बार भी एंड्रॉयड ब्रांड्स लगातार अपने टॉप-टियर फ्लैगशिप पेश कर रहे हैं। OnePlus और Oppo के लॉन्च के बाद अब Realme भी अपने नए प्रीमियम डिवाइस, Realme GT 8 Pro, को 20 नवंबर को पेश करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन सिर्फ अपने पिछले मॉडल का अपग्रेड नहीं है, बल्कि इसमें कई नए डिजाइन बदलाव और Ricoh-ब्रांडेड कैमरा मिलने वाला है, जो इसे बाकी फ्लैगशिप्स फोन्स से अलग कर रहा है। आइए लॉन्च से पहले ही जानते हैं, इस फोन में आपको क्या मिल सकता है और इसका प्राइस क्या हो सकता है।
Realme GT 8 Pro का डिजाइन
Realme GT 8 Pro का डिजाइन इस सेगमेंट में मौजूद बाकी डिवाइसों से काफी हटकर है। फोन को ऐसे स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल्स के साथ तैयार किया गया है जिसे यूज़र अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं। ये मॉड्यूल दो Torx स्क्रू और मैग्नेटिक गाइडिंग की मदद से आसानी से जुड़ जाते हैं। Realme इस बार स्क्वायर, राउंड और रोबोट-थीम वाले कई डिजाइन मॉड्यूल पेश करने वाला है। इसके अलावा फोन के बैक पर वेगन लेदर फिनिश दी गई है, जिसे Photonic Nano-Carving तकनीक से रीसाइकल्ड मटीरियल के साथ तैयार किया गया है।
कैमरा के मामले में भी दमदार होगा रियलमी फोन
कैमरा की बात करें तो Realme GT 8 Pro कंपनी की नई Ricoh साझेदारी की शुरुआत कर रहा है। फोन में 50 मेगापिक्सल का एंटी-ग्लेयर मेन सेंसर मिलने वाला है, जिसमें नया Ricoh GR Mode मिलता है। यह मोड यूजर्स को पाँच फिल्म टोन देता है, Positive, Negative, High-Contrast Black & White, Standard और Monochrome जो फोटोग्राफी प्रेमियों को रेट्रो और सिनेमैटिक लुक्स के साथ ज्यादा क्रिएटिविटी प्रदान करेगा। इसके अलावा फोन 200 मेगापिक्सल 3x ऑप्टिकल और 12x लॉसलेस टेलीफोटो ज़ूम के साथ आता है, जबकि तीसरा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा इस सेटअप को नई ताकत दे रहा है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें 4K 120fps और Dolby Vision सपोर्ट भी शामिल है।
परफॉरमेंस में भी दमदार होगा रियलमी का ये फोन
Realme GT 8 Pro की परफॉरमेंस भी दमदार होने वाली है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है, जिसे Hyper Vision AI चिप और Realme की कस्टम R1 ग्राफिक्स चिप के साथ जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य बेहतर AI परफॉर्मेंस, स्मूद ग्राफिक्स और हाई-एंड गेमिंग अनुभव सभी ग्राहकों को प्रदान करता है। डिस्प्ले आदि को देखा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि फोन इस मामले में भी दमदार होने वाला है। फोन में 6.78-इंच QHD+ AMOLED पैनल मौजूद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इतनी पावर और ब्राइटनेस के बावजूद फोन केवल 8.2mm मोटा है और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, इस बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।
कितने बजे लॉन्च होने वाला है रियलमी फोन?
लॉन्च इवेंट को दुनिया भर में Realme के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइवस्ट्रीम के माध्यम से देखा जा सकता है। इंडिया के यूजर्स ईवेंट को 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे IST से देख सकते हैं। कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी तक इस रियलमी फोन के इंडिया प्राइस को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, चीन में यह फोन 3,999 युआन यानि (लगभग 49,400 रुपये) के शुरुआती प्राइस में आता है। अब क्या इंडिया प्राइस भी इसी प्राइस के आसपास होने वाला है, इसकी जानकारी नहीं आई है, हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि नए रियलमी फोन की कीमत पीढ़ी पीढ़ी के फोन Realme GT 7 की तरह लगभग 59,999 रुपये के आसपास हो सकती है, आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।