7000mAh की बैटरी और धाकड़ डिजाइन के साथ इंडिया में जल्द लॉन्च होगा Realme GT 8 Pro, होश उड़ाने वाले हैं फीचर्स
Realme ने आखिरकार भारत में अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। यह स्मार्टफोन चीन में 21 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था और अब यह भारतीय बाजार में 20 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे (IST) पर लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल माइक्रोसाइट पर लॉन्च की जानकारी अपडेट कर दी है। चीन के बाद अब फोन को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है।
Realme GT 8 Pro के स्पेक्स और फीचर
Realme GT 8 Pro इंडिया के बाजार में अपने चीनी वर्ज़न की तरह ही Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाने वाला है, यह प्रोसेसर 3nm ऑक्टा-कोर फ्लैगशिप चिपसेट है। इसके साथ कंपनी ने एक Hyper Vision+ AI चिप मौजूद है, जो इमेज प्रोसेसिंग, गेमिंग और विज़ुअल एन्हांसमेंट को और बेहतर बनाती है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी होने वाली है। कंपनी का दावा है कि यह फोन भारत में अब तक का सबसे पावरफुल GT सीरीज़ मॉडल साबित होगा।
7000mAh की दमदार बैटरी से होगा लैस
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh Titan Battery है, जो 120W Ultra Charge सपोर्ट के साथ आती है। Realme का कहना है कि सिर्फ 15 मिनट चार्जिंग में यह फोन पूरे दिन चलने लायक पावर दे सकती है। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन BGMI जैसे गेम्स को 7.66 घंटे तक चला सकता है, YouTube वीडियो प्लेबैक में 21.3 घंटे तक बैकअप देता सकता है, और 523 घंटे तक स्टैंडबाय मोड में रह सकता है। इतनी बड़ी बैटरी को ठंडा रखने के लिए इसमें 7,000 sq mm वेस्ट एरिया वाला Vapour Chamber Cooling System (VC) भी मिलता है।
Realme GT 8 Pro में होने वाली है एक दमदार डिस्प्ले
डिस्प्ले को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Realme GT 8 Pro एक बेहतरीन विजुअल अनुभव देने वाला फोन होने वाला है। इसमें 2K रेज़ोल्यूशन साथ में आने वाली है, इसके अलावा डिस्प्ले पर 7,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट भी है। यह डिस्प्ले Hyper Vision+ चिप के साथ मिलकर बेहतरीन कलर एक्यूरेसी, स्मूद स्क्रॉलिंग और अल्ट्रा-क्लियर विजुअल्स प्रदान करती हैं।
कैसा है Realme Phone का डिजाइन
फोन का डिज़ाइन भी प्रीमियम है, इसमें मेटल फ्रेम, कर्व्ड एजेस, और होल-पंच कैमरा कटआउट आदि शामिल हैं। फोन में सॉलिड और फ्लैगशिप-लेवल बिल्ड क्वालिटी मिलती है।
कैमरा के मामले में भी तगड़ा होगा Realme Phone
कैमरा को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Realme के इस फोन में कैमरा को लेकर काफी बड़े बदलाव होने वाले हैं। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, यह एक स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल होने वाला है और Ricoh GR Imaging Technology को भी इसमें शामिल किया गया है। फ्रंट कैमरा के तौर पर फोन में एक हाई-रेज़ोल्यूशन सेंसर दिया गया है जो होल-पंच कटआउट में फिट बैठता है। कंपनी इस डिवाइस को फोटोग्राफी, गेमिंग और AI-इंटेंसिव टास्क्स के लिए एक complete flagship experience के रूप में प्रमोट कर रही है।
Realme GT 8 Pro के अन्य फीचर्स
Realme GT 8 Pro Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर लॉन्च किया जाने वाला है, जिससे इसमें बेहतर पर्सनलाइजेशन और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइज़ेशन मिलेगा। इसके अलावा, यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा, इसी कारण से यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बन जाने वाला है। इस डिवाइस की डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी इसे टॉप फ्लैगशिप फोन्स की लिस्ट में शामिल कर दे रही है।