कुछ इस तरह अलग होगा Realme GT 2 Pro Master Edition, लॉन्च से पहले सामने आई ये जानकारी
Realme GT 2 Pro को 4 जनवरी को किया जाएगा लॉन्च
लॉन्च से पहले सामने आए Realme GT 2 Pro मास्टर एडिशन के स्पेक्स
कुल तीन वेरिएंट में आएगा Realme GT 2 Pro

Realme GT 2 Pro के स्पेक्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। स्मार्टफोन को 4 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाना है। नए लीक के मुताबिक, Realme GT 2 Pro तीन वेरिएंट स्टैंडर्ड, मास्टर एडिशन और तीसरा वेरिएंट बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस को फोकस कर के बनाया जाएगा।
टिपस्टर OnLeaks के हवाले से Realme GT 2 Pro के डिज़ाइन रेंडर सामने आए हैं जिसमें नेक्सस 6P-जैसा कैमरा मॉड्यूल देखा गया है। कंपनी Realme GT 2 Pro Master Edition के डिज़ाइन की इमेज पहले ही साझा कर चुकी है जिसे व्हाइट रियर पैनल दिया गया है और यह बायो-पॉलिमर मटिरियल का बना है जो ईको-फ्रेंडली आल्टरनेटिव है।
कंपनी ने अभी तक स्पेक्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, TENAA लिस्टिंग से Realme GT 2 Pro Master Edition के स्पेक्स की पुष्टि हुई है।

Realme GT 2 Pro Master Edition Specs
TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Realme GT 2 Pro Master Edition में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 3216*1440 पिक्सल होगा और यह QHD+ रेजोल्यूशन ऑफर करेगी। फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिप के साथ लाया जाएगा और यह 8GB,12GB रैम व 128GB, 256GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प ऑफर करेगी।
Master Edition में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें दो 50MP सेन्सर होंगे जो एक वाइड और एक अल्ट्रावाइड सेन्सर होगा और तीसरा कैमरा 2MP का मैक्रो कैमरा होगा। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 32MP का कैमरा मिलेगा।
डिवाइस का वज़न 199 ग्राम और मोटाई 8.2mm है। डिवाइस चार रंगों लाइट ग्रीन, आइस क्रिस्टल ब्लू, कास्ट आइरन ब्लैक और पेपर व्हाइट में पेश किया जाएगा। डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा और इसे AI फेस अनलॉक फीचर दिया जाएगा। डिवाइस को 3.5mm हैडफोन जैक दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Realme GT 2 Pro को भारत में Rs 60,000 की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को 2022 की पहली तिमाही में भारत में लाया जाएगा।
