OnePlus के CEO ने लॉन्च से पहले की पुष्टि, एक नए अनुभव के साथ आएगी OnePlus 10 Pro की खास डिस्प्ले
OnePlus 10 Pro को जनवरी 2022 में किया जाएगा लॉन्च
LTPO 2.0 डिस्प्ले के साथ आएगा OnePlus 10 Pro
OnePlus 10 Pro के इन स्पेक्स का हुआ खुलासा

OnePlus के CEO Pete Lau कंपनी के आगामी फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 10 Pro के बारे में जानकारी साझा की है। CEO ने हाल ही में खुलासा किया है कि स्मार्टफोन को जनवरी 2022 में पेश किया जाएगा। Lau ने अब OnePlus 10 Pro के बारे में नई जानकारी साझा की है।
Weibo पोस्ट में, OnePlus के CEO ने खुलासा किया है कि स्मार्टफोन को LTPO 2.0 डिस्प्ले दी जाएगी जो सीमलेस डिस्प्ले अनुभव डिलीवर करेगी जिसके लिए कंपनी नई तकनीक का उपयोग करेगी।

LTPO का मतलब लो-टेम्परेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड से है और यह एक खास तरह की OLED डिस्प्ले बैकप्लेन है। डिस्प्ले तकनीक डिस्प्ले को 1Hz से 120Hz के बीच फ्लेक्सिबल रिफ्रेश रेट की अनुमति देता है। यह कन्वेन्शनल LTPS OLED स्क्रीन की तुलना में लोवर पॉवर के साथ ऑपरेट करती है।
OnePlus 10 Pro अनुमानित स्पेक्स (OnePlus 10 Pro expected specs)
रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 10 Pro में 6.7 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजोल्यूशन 2,048 x 1,080 पिक्सल होगा। रेंडर ने ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और सिल्वर रंगों को दिखाया है। वनप्लस 10 और वनप्लस 10 प्रो ब्रांड के पहले डिवाइस होने की उम्मीद है जो नए ओप्पो + वनप्लस यूनिफाइड OS की सुविधा देंगे। डिवाइस को नई क्वालकॉम 800-सीरीज़ चिप द्वारा संचालित किए जाने की भी उम्मीद है। अमेरिकी चिपमेकर इस महीने के अंत में इसे पेश कर सकता है।
पहले लीक हुए रेंडर्स ने वनप्लस 10 सीरीज़ के लिए एक नए डिज़ाइन की ओर भी इशारा किया है, जिसमें एक चौकोर आकार का कैमरा देखा गया है जो ऊपर और बाएँ किनारों पर विस्तारित होगा। अन्य स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी शामिल हैं।
