Digit.in

जल्द बाज़ार में उतर सकते हैं realme के ये दो दमदार फोन, सबसे ज़्यादा बिकने वाले फोंस को देंगे चुनौती

Highlights

realme 9 series के लीक से मिली ये जानकारी

IMEI डाटाबेस पर दिखी realme 9 series

realme 9 series को इन स्पेक्स के साथ किया जा सकता है लॉन्च

जल्द बाज़ार में उतर सकते हैं realme के ये दो दमदार फोन, सबसे ज़्यादा बिकने वाले फोंस को देंगे चुनौती

रियलमी 9 स्मार्टफोन (realme 9 smartphone) सीरीज़ अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस ही बीच आगामी सीरीज़ से जुड़े एक डिवाइस को IMEI डाटाबेस पर देखा गया है, जिसे Realme 9 Pro Plus माना जा रहा है। इसके अलावा, रियलमी 9 सीरीज (realme 9 series) के तहत रियलमी 9 (realme 9) और रियलमी 9 प्रो (realme 9 Pro) को भी ग्लोबल बाज़ार में उतारा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आगामी रियलमी 9 सीरीज़ (realme 9 series) को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी पढ़ें: Netflix पर इस हफ्ते ये 4 शोज़ देख सकते हैं आप, जल्दी देखें लिस्ट

टेक टिप्सटर मुकुल शर्मा के मुताबिक, आगामी रियलमी 9 प्रो प्लस (Realme 9 Pro Plus) स्मार्टफोन को RMX3393 मॉडल नंबर के साथ IMEI डाटाबेस पर लिस्टेड किया गया है। लिस्टिंग से डिवाइस के स्पेक्स या फिर कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लॉन्च को लेकर कहा जा रहा है कि इस आगामी स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। दूसरी ओर रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रियलमी 9 सीरीज के सभी हैंडसेट अगले साल ग्लोबल बाजार में एंट्री लेंगे। यह भी पढ़ें:  1 नवम्बर से इन फोंस पर नहीं चलेगा WhatsApp, जल्दी देखें कहीं आपका फोन तो नहीं लिस्ट में

realme 9 pro plus

रियलमी 9 प्रो स्पेसिफिकेशन्स (realme 9 Pro Specifications)

रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी 9 प्रो (realme 9 pro) को OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट (Snapdragon 870), 108MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ आएगा। डिवाइस के फ्रंट पर पंच-होल दिया जाएगा जिसमें फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह भी पढ़ें: BSNL का सबसे खास तोहफा: इन यूजर्स को 4 महीने तक नहीं होगी इंटरनेट की दिक्कत, मिलेगा फ्री डाटा

रियलमी 9 प्रो इस कीमत में हो सकता है लॉन्च (realme 9 Pro expected price)

रियलमी 9 प्रो की कीमत की जानकारी हाथ नहीं लगी है लेकिन लीक्स की मानें तो रियलमी 9 प्रो की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। यह भी पढ़ें: OnePlus का यह 5G फोन आज मिल सकता है काफी सस्ता, 12GB रैम से है लैस

Realme 8

realme 8 news

Realme 8 को इस साल मार्च में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। फोन की शुरुआती कीमत Rs 15,999 होगी। फीचर की बात करें तो रियलमी 8 (realme 8) स्मार्टफोन को Rs 15,999 में पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन 6.4 इंच की डिस्प्ले से लैस है और यह मीडियाटेक हीलियो G95 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है। डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 30W Dart Charge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें: इंडिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन: JioPhone Next जल्द हो सकता है लॉन्च, इंटरनेट पर सामने आए स्पेसिफिकेशन

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles