बस कुछ मिनटों में शुरू होगी नए realme 9 4G की सेल, SBI या HDFC कार्ड से खरीदने पर मिलेगा Rs 2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट
दोपहर 12 बजे शुरू होगी realme 9 4G की सेल
SBI और HDFC कार्ड पर दिए जा रहे हैं ऑफर
realme 9 4G पर मिलेगा Rs 2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट
पिछले हफ्ते ही रियलमी (realme) ने भारतीय बाज़ार (Indian Market) में अपना नया स्मार्टफोन realme 9 पेश किया है जिसे आज पहली दफा सेल में लाया जा रहा है। स्मार्टफोन को कंपनी की Realme 9 सीरीज़ के तहत पेश किया गया है जिसमें पहले से Realme 9i, Realme 9 5G, Realme 9 5G Speed Edition, Realme 9 Pro 5G, और Realme 9 Pro+ 5G जैसे फोंस शामिल हैं। आज realme 9 को फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर सेल के लिए लाया जाना है। यहां से खरीदें
SurveyRealme 9 4G स्पेक्स
लेटेस्ट Realme 9 series फोन की टक्कर Redmi Note 11S और Poco M4 Pro से है। अगर स्पेक्स की बात करें तो realme 9 4G में 6.4 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है और यह FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आई है।
फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जबकि बैक पर 108MP (HM6)+ 8MP अल्ट्रावाइड+ 2MP मैक्रो कैमरा मिल रहा है।
फोन स्नैपड्रैगन 680 सिलिकॉन चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे LPDDR4x रैम व UFS 2.2 स्टोरेज का साथ दिया गया है। डिवाइस में 4500mAh की बैटरी मिल रही है जो 33W चार्जिंग सपोर्ट करती है। दोनों ही फोंस एंडरोइड 12 (Android 12) पर आधारित Realme UI 3.0 पर काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: धांसू है BSNL का ये सबसे सस्ता प्लान, मात्र 49 रुपये है कीमत; Jio-Airtel-Vi को मिल रही कड़ी टक्कर
Realme 9 4G कीमत
Realme 9 4G के 6+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 17,999 और 8+128GB की कीमत Rs 18,999 है। Realme 9 को फ्लिपकार्ट (Flipkart) और रियलमी.कॉम पर सेल किया जाएगा। अगर ग्राहक HDFC डेबिट या क्रेडिट कार्ड यूजर्स इन प्लेटफॉर्म से फोन को खरीदते हैं तो Rs 2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट (Flipkart) से SBI कार्ड द्वारा इसे खरीदने पर Rs 2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
