अगर आप एक ऐसा 5G Phone खरीदने के लिए ढूँढ रहे हैं जिसकी बैटरी पूरे दिन से ज्यादा चल सके तो आपके लिए एक बढ़िया डील इस समय ऑनलाइन बाजार में मिल रही है। असल में आपके पास Realme के एक दमदार फोन को खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका है। Realme 16T 5G फोन पर इस समय 3,000 रुपये तक का Discount मिल रहा है, इस ऑफर को सभी वैरिएन्ट पर कंपनी दे रही है। आइए अब पूरी डील पर बारीकी से नजर डालते हैं और जानते हैं कि यह फोन आपको किस प्राइस में मिल सकता है।
Realme 16T 5G के 6GB RAM + 128GB Storage वाले मॉडल को यानि फोन के बेस मॉडल को 29,999 रुपये में अभी तक सेल किया जा रहा था, लेकिन अब इस फोन पर 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है, इसके बाद फोन को आप 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 8GB RAM वाले Variants पर भी यही 3,000 रुपये का Discount मिलेगा। 8GB RAM + 128GB Storage वाले Model की कीमत 31,999 रुपये है और 256GB Storage वाले Model की कीमत 34,999 रुपये है। Discount के बाद यह दोनों रियलमी फोन क्रमशः 28,999 रुपये और 31,999 रुपये में मिल रहे हैं।
एक बात आपको खासतौर पर याद रखनी है कि यह ऑफर केवल और केवल 31 जुलाई तक ही आपको रहा है, इसके बाद फोन आपको फिर से उसी पुराने प्राइस में मिलने वाला है, जैसा मिल रहा था।
Realme 16T 5G Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है, इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। Display को देखा जाए तो रियलमी फोन कंपनी ने खास डिस्प्ले पर लॉन्च किया है, इसमें 6.8 इंच की HD+ Display दी गई है जिसका Resolution 1570×720 Pixels है। यह एक Punch-Hole Style वाली LCD Panel स्क्रीन है। इसपर ग्राहकों को 144Hz Refresh Rate, 180Hz Touch Sampling Rate और 1200 Nits की Brightness मिलती है।
फोन के अगर किसी फीचर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह इसकी बैटरी है, Realme 16T 5G में 8000mAh की बड़ी Battery दी गई है, जिसे 7 साल की Battery Health के दावे के साथ फोन में लगाया गया है। इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलती ही। फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। एक कैमरा 50MP Sony IMX852 OIS Sensor है, इसके अलावा एक अन्य कैमरा 2MP का Monochrome Sensor है, इसमें 16MP का फ्रन्ट कैमरा भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite vs Nothing Phone 3a Lite vs Moto G37 Power: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना