Realme 15 Pro का इंडिया प्राइस, लॉन्च डेट से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक की सम्पूर्ण डिटेल्स, देखें एंट्री डेट
Realme 15 Pro स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 24 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है.
Realme इसी दिन अपने Realme 15 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने वाला है.
Realme की इस फोन सीरीज को लेकर Flipkart पर एक पेज भी लाइव हो चुका है.
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme ने अपने स्मार्टफोन सीरीज को इंडिया में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है. जानकारी मिल रही है कि Realme की और से इंडिया के बाजार में Realme 15 और Realme 15 Pro को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाने वाला है. Realme Phone Series को लेकर Flipakrt पर एक पेज भी लाइव हो चुका है. इसके अलावा यहाँ से ही Realme 15 Pro स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेक्स की जानकारी भी मिल रही है. आइये जानते है कि Realme के इस फोन में आपको क्या मिल सकता है, इसके अलावा इसका इंडिया प्राइस क्या हो सकता है.
Realme 15 Pro के संभावित स्पेक्स की सम्पूर्ण डिटेल्स
अगर डिस्प्ले की बात करें तो Realme के इस फोन में एक 4D Curved AMOLED पैनल हो सकता है, फोन की डिस्प्ले पर आपको 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिल सकती है, इतना ही नहीं, डिस्प्ले पर ब्राइटनेस को देखा जाये तो यह 6500 निट्स हो सकती है. इस फोन की डिस्प्ले पर Gorilla Glass का प्रोटेक्शन और IP69 रेटिंग मिल सकती है, जो फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देने वाली है.
इसके अलावा Realme 15 Pro स्मार्टफोन में एक 7000mAh की बैटरी हो सकती है, फोन पर बैटरी के साथ आपको 80W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता मिलने वाली है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि Realme के इस फोन में आपको स्नेपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है. इस प्रोसेसर से फोन में आपको दमदार परफॉरमेंस मिलने वाली है.
Realme 15 Pro में होगा एक दमदार कैमरा सेटअप
Realme 15 Pro को लेकर यह भी जानकारी मिल रही है कि यह 50MP का मेन कैमरा के साथ आ सकता है, हालाँकि, दूसरे कैमरा को लेकर अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है. इतना जरुर है कि Realme फोन के डिजाइन को लेकर जानकारी आई है, कैमरा को देखते हैं तो यह फोन में वर्टीकली पोजीशन होने वाला है. इसके अलावा आपको स्टाइलिश रिंग भी कैमरा के आसपास मिल सकते हैं. Realme Phone में कई AI फीचर भी मिल सकते हैं. फोन में आपको कई नए AI Feature भी मिलने वाले हैं, जैसे इसमें आपको AI Edit Genie मिलने वाला है. यह आवाज़ आधारित फोटो एडिटिंग टूल है, इसके अलावा आपको AI Party भी इस फोन में मिलने वाली है.
Realme 15 Pro का क्या हो सकता है इंडिया प्राइस
Realme 15 Pro को देखते हैं तो ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया में इस फोन का प्राइस लगभग लगभग 30000 रुपये के आसपास हो सकता है. कुछ खबरें ऐसा मान रही है कि फोन की कीमत 27,999 रुपये के आसपास हो सकती है. Realme Phone को कंपनी Flowing Silver, Silk Purple और Velvet Green में ला सकती है. फोन की सेल Flipkart के अलावा Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर होने वाली है. फोन पर आपको कई बैंक डिस्काउंट के अलावा अर्ली बर्ड ऑफर भी मिल सकते हैं.