Digit.in

किफायती Poco X6 5G स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ हुआ लॉन्च, पहली सेल में तगड़ा डिस्काउंट

Highlights

Poco X6 5G को 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ एक नए वेरिएन्ट में पेश किया गया है।

यह डिवाइस दो कलर ऑप्शन्स; मिरर ब्लैक और स्नोस्टॉर्म व्हाइट में आता है।

इसे तीन एंड्रॉइड OS अपग्रेड्स और चार साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलेंगे।

किफायती Poco X6 5G स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ हुआ लॉन्च, पहली सेल में तगड़ा डिस्काउंट

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Poco ने भारत में अपने Poco X6 5G को 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ एक नए वेरिएन्ट में पेश किया है। हालांकि, यह स्मार्टफोन भारत में पिछले महीने ही लॉन्च हो गया था। याद दिला दें कि इसका अनावरण 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज कन्फ़िगरेशन्स में किया गया था।

Poco X6 5G New Variant Sale Details

नए वेरिएन्ट के साथ यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके नए लॉन्च हुए 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 23,999 रुपए रखी गई है। हालांकि, HDFC, Axis, ICICI और SBI बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर या EMI ट्रांजैक्शन करने पर आप 3000 रुपए का डिस्काउंट पा सकते हैं। नए मॉडल के अलावा 8GB/256GB वेरिएन्ट 21,999 रुपए में और 12GB/512GB मॉडल 24,999 रुपए में आता है। यह दो कलर ऑप्शन्स; मिरर ब्लैक और स्नोस्टॉर्म व्हाइट में आता है।

Poco X6 Specifications

यह हैंडसेट 6.67-इंच कर्व्ड OLED स्क्रीन के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है और इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है। इसके अलावा यह फोन एक 5100mAh बैटरी से पॉवर लेता है जो 67-वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस के लिए यह एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट से लैस है। यह एंड्रॉइड 14-आधारित MIUI 14 पर चलता है। कम्पनी का वादा है कि इस डिवाइस को तीन एंड्रॉइड OS अपग्रेड्स और चार साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलेंगे।

Poco X6 5G Features

इसके बाद स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 64MP मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो शूटर शामिल है। जबकि सेल्फी और वीडियोज़ लेने के लिए फ्रन्ट पर 16MP कैमरा दिया है। इतना ही नहीं, यह फोन IP54 रेटिंग भी ऑफर करता है जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है। साथ ही सुरक्षा के लिए इसमें एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles