POCO का बड़ा सप्राइज, POCO M4 Pro 5G के साथ इस धांसू फोन को भी करेगा लॉन्च, कल ही है launching
जहां स्मार्टफोन के शौकीनों ने POCO कंपनी के लॉन्च इवेंट की घोषणा के बाद पोको एम4 प्रो के लॉन्च का इंतज़ार करना था, वहीं कंपनी ने अपने एक नए सप्राइज़ से अपने यूजर्स और फैंस को चौंका दिया है।
एंड्रॉइड स्मार्टफोन निर्माता ने साझा किया है कि एक नया फोन 9 नवंबर को लॉन्च करने वाला है।
ऐसा माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जिसे POCO M4 Pro 5G के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, वह POCO F3 का ही एक नए मॉडल होने वाला है।

जहां स्मार्टफोन के शौकीनों ने POCO कंपनी के लॉन्च इवेंट की घोषणा के बाद पोको एम4 प्रो के लॉन्च का इंतज़ार करना था, वहीं कंपनी ने अपने एक नए सप्राइज़ से अपने यूजर्स और फैंस को चौंका दिया है। एंड्रॉइड स्मार्टफोन निर्माता ने साझा किया है कि एक नया फोन 9 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जिसे POCO M4 Pro 5G के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, वह POCO F3 का ही एक नए मॉडल होने वाला है।
पोको ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए चौंकाने वाली घोषणा की है। ट्वीट में एक पोस्टर इमेज साझा की गई है। जो पोको F3 के लॉन्च के बारे में जानकारी दे रही है। इसका मतलब साफ है कि कंपनी अपने POCO F3 के नए वर्जन को लॉन्च करने वाली है।
Something even more exciting is coming!
— POCO (@POCOGlobal) November 7, 2021
Want to find out what it is?
Stay tuned for November 9th at 20:00 GMT+8! #POCOM4Pro 5G #PowerUpYourFun pic.twitter.com/zrD52nqnd9
स्टैन्डर्ड Poco F3 मॉडल को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि नया Poco F3 अपनी प्रोसेसिंग क्षमता, कैमरा और संभवत: बैटरी या चार्जिंग रेट में बड़े अपग्रेड के साथ आएगा। हालांकि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर नहीं हो सकता है।
Poco M4 Pro 5G मॉडल मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को रिप्लेस करने के लिए टेक मार्केट में आने के लिए तैयार है। पोको ब्रांड ने घोषणा की है कि हैंडसेट 9 नवंबर को लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा एक नए रेन्डर से सामने आया है कि Poco M4 Pro 5G मोबाइल कैसा दिख सकता है।लीक हुए रेंडर से पता चला है कि Poco M4 Pro 5G मॉडल Redmi Note 11 फोन के री-ब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च हो सकता है। हैंडसेट को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। Poco M4 Pro फोन की लीक हुई इमेज में इस हैंडसेट के हर एंगल को हाईलाइट किया गया है। नई लीक इमेज से एक बात साफ है कि यह मोबाइल फोन की आने फोन्स को टक्कर देने वाला है।

देखने में आया है कि इस मॉडल का डिजाइन काफी हद तक Redmi Note 11 फोन से मिलता-जुलता है। डिस्प्ले डिज़ाइन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट शामिल है। इस मोबाइल का बैक कैमरा मॉड्यूल बिल्कुल Redmi Note 11 मॉडल जैसा है। फोन में एक क्वाड कैमरा सेटअप है। हालाँकि, रियर कैमरा मॉड्यूल एक काली पट्टी के साथ हाइलाइट किया गया है। जिसके आगे Poco ब्रांड का लोगो है।
91 मोबाइल वेबसाइट की रिपोर्ट है कि लीक हुए रेंडर से पता चला है कि Poco M4 Pro स्मार्टफोन 6.6-इंच IPS LCD FHD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन हो सकती है। यह डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 चिपसेट पर रन कर सकता है। स्टोरेज में 4GB, 6GB, 8GB रैम के ऑप्शन हो सकते हैं। 128GB स्टोरेज इंटरनल फोन में आपको मिल सकती है।

अगर संबंधित पोको एम4 प्रो हैंडसेट रेडमी नोट 11 सीरीज़ के बेस मॉडल का री-ब्रांडेड वर्जन है, तो इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। सेकेंडरी कैमरे में 8MP का लेंस हो सकता है। साथ ही फ्रंट कैमरा 13MP शूटर के तौर पर आ सकता है।हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ पता नहीं चला है। उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्ताह में और जानकारी मिल सकेगी।
POCO F3 5G के टॉप फीचर्स
POCO F3 5G मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, इसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया है, फोन में आपको सेल्फी कैमरा के लिए एक पंच-होल कटआउट भी मिल रहा है।
आपको बता देते हैं कि POCO F3 5G मोबाइल फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 870 SoC पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन में आपको 8GB तक की रैम के साथ 256GB तक की स्टोरेज मिल रही है। आप POCO X3 Pro के भी टॉप फीचर्स को यहाँ देख सकते हैं!

अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है, हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा नजर आने वाला है। जो आपको नौच पर दिखेगा।
POCo F3 मोबाइल फोन में आपको डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के अलावा ट्रिपल माइक्रोफोन सपोर्ट मिल रहे हैं हालाँकि फोन में आपको एक 33W की फ़ास्ट चार्जिंग वाली एक 4520mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, फोन के प्राइस की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के बेस वैरिएंट को आप 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में EUR 349 में ले सकते हैं।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile