POCO ने भारत में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को कंपनी मिड-रेंज में लेकर आई है। POCO के इस फोन को लेकर काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म था, अब इसे आखिरकार POCO M8 Power के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी है, इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिलता हिय। फोन को कंपनी HyperOS 3 पर आधारित एंड्रॉयड 16 पर लेकर आई है। कंपनी की ओर फोन को लंबे समय के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट देने की भी बाट कही गई है। इससे फोन को लंबे समय के लिए इस्तेमाल भी किया जा सकेगा। अब अगर आप एक बड़ी बैटरी वाले आकर्षक डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स से लैस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आइए POCO M8 Power के बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स प्राप्त करते हैं।
POCO M8 Power को कंपनी कई वैरिएन्ट में लेकर आई है। फोन को 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज के साथ 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इसे 7 अगस्त को Flipkart पर दोपहर 12PM पर सेल लिए लाया जाने वाला है, इसे आप इसी प्लेटफॉर्म पर जाकर खरीद सकते हैं। जानकारी के लिए बता देते हैं कि अगर आप फोन को स्पेशल लॉन्च ऑफर में खरीदना चाहते हैं तो सेल शुरू होने के 12 घंटे के भीतर ही आप इसे इस ऑफर के साथ खरीद सकते हैं, उसके बाद आपको फोन इसके असल प्राइस में ही मिलने वाला है। अगर आप इस फोन को अपनी पर्सनैलिटी के साथ मैच करना चाहते हैं तो इसे कई कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जैसे यह आपको ब्लेज़ ऑरेंज, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में मिल जाने वाला है।
POCO स्मार्टफोन में Qualcomm का 4th जेनरेशन Snapdragon 4 सीरीज का प्रोसेसर मिलता है, जो 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन को कंपनी 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टॉरिज ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। POCO ने इस डिवाइस के लिए चार साल का OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बाट भी कही है, ऐसे में इस फोन को काम प्राइस में खरीदकर आप लंबे समय के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
फ़ोटोग्राफ़ी के लिए POCO के फोन में f/1.8 अपर्चर और 5P लेंस वाला 50-मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा मिल जाता है, सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में कंपनी ने एक 8-मेगापिक्सल कैमरा स्थान दिया है। POCO M8 Power की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। POCO फोन में एक 8,000mAh की जम्बो बैटरी मिलती है जो 45W की फ़ास्ट चार्जिंग और 22.5W की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी आराम से फोन को चलाते हुए 3 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। हालांकि, अभी के लिए फोन रिव्यू नहीं हुआ है, ऐसे में इसकी बैटरी को लेकर हम इस तरह की कोई भी बाट नहीं कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 Pro 5G और POCO C95 Pro 4G जल्द हो रहे लॉन्च.. क्या टिकते हैं एक दूसरे के सामने