Flipkart Big Billion Days में Poco M6 Pro 5G मिलेगा कौड़ियों के दाम! जानें पूरा Offer | Tech News
अपकमिंग सेल सीजन के दौरान Poco M6 Pro 5G को डिस्काउंट की कीमत में पेश किया जाएगा।
Poco M6 Pro 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट को अपकमिंग सेल के दौरान 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Poco M6 Pro 5G के ड्यूल रियर कैमरा यूनिट में 50MP प्राइमरी AI-सपोर्टेड सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है।
Poco M6 Pro 5G इस साल अगस्त में भारत में लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम चिपसेट और AI-सपोर्ट वाले कैमरा यूनिट के साथ आता है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स और दो कलर ऑप्शंस में लॉन्च हुआ था। अपकमिंग सेल सीजन के दौरान इस स्मार्टफोन को डिस्काउंट की कीमत में पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने खुलासा कर दिया है कि 8 अक्टूबर से Big Billion Days Sale 2023 के दौरान कितने ग्राहक इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Industry – First ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ जल्द भारत में आएगा Oppo Find N3 Flip, देखें डिटेल्स | Tech News
Poco M6 Pro 5G: Sale Offers
फ्लिपकार्ट पर देखी गई प्रमोशनल इमेजेस के अनुसार M6 Pro 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट को अपकमिंग सेल के दौरान ई-कॉमर्स साइट से 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस डिस्काउंट में चुनिंदा बैंक डील्स और एक्सचेंज ऑफर्स शामिल हैं। इस हैंडसेट को 1500 रुपए की मंथली EMI पर खरीदा जा सकता है। यह मॉडल फॉरेस्ट ग्रीन और पॉवर ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Poco M6 Pro: Specifications
ड्यूल नैनो सिम सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन 6.79-इंच फुल HD+ डिस्प्ले से लैस है जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है जिसे 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह फोन Android 13-आधारित MIUI 14 पर काम करता है।
Poco M6 Pro 5G के ड्यूल रियर कैमरा यूनिट में 50MP प्राइमरी AI-सपोर्टेड सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन की डिस्प्ले के टॉप सेंटर पर दिए गए होल-पंच स्लॉट में सेल्फ़ी और वीडियो कॉल्स के लिए 8MP कैमरा मिलता है।
Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!