Poco के दो तगड़े 5G फोन्स नए खूबसूरत कलर ऑप्शन में लॉन्च, कम कीमत में चौंका देने वाले फीचर्स
Poco M6 5G और Poco C65 5G स्मार्टफोन्स पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए थे।
इन 5G स्मार्टफोन्स के ग्रीन कलर वेरिएन्ट्स फ्लिपकार्ट के जरिए जल्द खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Poco C65 के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 8,499 रुपए से शुरू होती है।
Poco M6 5G और Poco C65 5G स्मार्टफोन्स पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए थे। अब, शाओमी के सब-ब्रांड ने इन हैंडसेट्स को देश में एक नए ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन्स के ये लेटेस्ट कलर वेरिएन्ट्स वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर 'Coming soon' टैग के साथ लिस्टेड हैं। Poco M6 को एक मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर पॉवर देता है, जबकि Poco C65 मीडियाटेक हीलिओ G85 चिपसेट पर चलता है। आइए अब इनकी कीमत और स्पेक्स देखते हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung ने अचानक घटाई 6000mAh बैटरी वाले इस 5G फोन की कीमत, अब मिल रहा हजारों रुपए सस्ता
Poco M6 5G, Poco C65 5G Price
इन 5G स्मार्टफोन्स के ग्रीन कलर वेरिएन्ट्स फ्लिपकार्ट के जरिए जल्द खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। C65 अभी तीन रंगों - मैट ब्लैक, पेस्टल ब्लू और पेस्टल ग्रीन में उपलब्ध है। दूसरी ओर M6 5G मॉडल गैलेक्टिक ब्लैक और ओरियन ब्लू वेरिएन्ट्स में आता है जो फोन के लॉन्च से ही भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Poco C65 के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 8,499 रुपए से शुरू होती है, जबकि 6GB +128GB वेरिएंट और 8GB + 256GB वेरिएन्ट क्रमश: 9,499 रुपए और 10,999 रुपए में आते हैं। वहीं दूसरी ओर Poco M6 हैंडसेट का 4GB + 128GB बेस वेरिएन्ट की कीमत 10,499 रुपए है और 6GB + 128GB और 8GB + 256GB वर्जन्स को क्रमश: 11,499 रुपए और 13,499 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Poco M6, Poco C65 Specs
ये 5G फोन्स एंड्रॉइड 13 के साथ MIUI 14 पर चलते हैं और इनमें 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले मिलती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। M6 मॉडल मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ चिपसेट से लैस है, जबकि C65 एक मीडियाटेक हीलिओ G85 प्रोसेसर से पॉवर लेता है।
फोटोग्राफी के लिए M6 के ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम में 50MP प्राइमरी सेंसर और फ्रन्ट पर 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसी बीच, C65 मॉडल में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और एक 5MP सेल्फी शूटर शामिल है। इसके अलावा दोनों हैन्ड्सेट्स 5000mAh बैटरी पर चलते हैं जो 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं।