Poco M4 Pro 5G कल Smartphone Market में दस्तक देगा, कीमत होगी कम और क्या खास होगा इसमें
Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन 9 नवंबर को होगा लॉन्च
यह स्मार्टफोन Redmi Note 11 फोन का री-ब्रांडेड वर्जन हो सकता है
लीक हुए जेंडर से फोन के डिजाइन का खुलासा हो गया है

Poco M4 Pro 5G मॉडल मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को रिप्लेस करने के लिए टेक मार्केट में आने के लिए तैयार है। पोको ब्रांड ने घोषणा की है कि हैंडसेट 9 नवंबर को लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा एक नए रेन्डर से सामने आया है कि Poco M4 Pro 5G मोबाइल कैसा दिख सकता है।लीक हुए रेंडर से पता चला है कि Poco M4 Pro 5G मॉडल Redmi Note 11 फोन के री-ब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च हो सकता है। हैंडसेट को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। Poco M4 Pro फोन की लीक हुई इमेज में इस हैंडसेट के हर एंगल को हाईलाइट किया गया है। नई लीक इमेज से एक बात साफ है कि यह मोबाइल फोन की आने फोन्स को टक्कर देने वाला है।

देखने में आया है कि इस मॉडल का डिजाइन काफी हद तक Redmi Note 11 फोन से मिलता-जुलता है। डिस्प्ले डिज़ाइन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट शामिल है। इस मोबाइल का बैक कैमरा मॉड्यूल बिल्कुल Redmi Note 11 मॉडल जैसा है। फोन में एक क्वाड कैमरा सेटअप है। हालाँकि, रियर कैमरा मॉड्यूल एक काली पट्टी के साथ हाइलाइट किया गया है। जिसके आगे Poco ब्रांड का लोगो है।
91 मोबाइल वेबसाइट की रिपोर्ट है कि लीक हुए रेंडर से पता चला है कि Poco M4 Pro स्मार्टफोन 6.6-इंच IPS LCD FHD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन हो सकती है। यह डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 चिपसेट पर रन कर सकता है। स्टोरेज में 4GB, 6GB, 8GB रैम के ऑप्शन हो सकते हैं। 128GB स्टोरेज इंटरनल फोन में आपको मिल सकती है।

अगर संबंधित पोको एम4 प्रो हैंडसेट रेडमी नोट 11 सीरीज़ के बेस मॉडल का री-ब्रांडेड वर्जन है, तो इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। सेकेंडरी कैमरे में 8MP का लेंस हो सकता है। साथ ही फ्रंट कैमरा 13MP शूटर के तौर पर आ सकता है।हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ पता नहीं चला है। उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्ताह में और जानकारी मिल सकेगी।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile